• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रजनीकांत भी राजनीति के मैदान में कूदे, पार्टी का एलान 31 दिसंबर को

Desk by Desk
03/12/2020
in Main Slider, मनोरंजन, राजनीति, राष्ट्रीय
0
रजनीकांत Rajinikanth

रजनीकांत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय फिल्मों व बॉलीवुड  के सुपरस्टार रजनीकांत ने  गुरुवार को आखिरकार तमिलनाडु में नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया है। बता दें कि रजनीकांत पिछले दो सालों से राजनीति में सक्रिय हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर उन्होंने अभी तक राजनीति में प्रवेश नहीं किया था।

रजनीकांत ने बताया कि पार्टी को जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इसके संबंध मे 31 दिसंबर को घोषणा की जाएगी। रजनीकांत ने यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। बता दें कि अगले साल अप्रैल-मई महीने में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले रजनीकांत का सक्रिय राजनीति में उतरना काफी अहम माना जा रहा है।

यूपी पंचायत चुनाव : जानें कब तक बन जाएगी गांवों की आरक्षण लिस्ट?

साफ-सुथरी राजनीति का वादा करते हुए सुपरस्टार रजनीकांत ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी पार्टी 2021 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी और विजयी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी संभावित पार्टी लोगों के भारी समर्थन के साथ चुनाव जीतने में सक्षम होगी। 69 साल के अभिनेता ने ट्वीट कर कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में साफ-सुथरी राजनीति का उदय निश्चित रूप से होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी लॉन्च से संबंधित मामलों की घोषणा 31 दिसंबर को की जाएगी।

A political party will be launched in January; Announcement regarding it will be made on December 31st, tweets actor Rajinikanth pic.twitter.com/K2MikOk30I

— ANI (@ANI) December 3, 2020

PM मोदी के नाम अपनी सारी जमीन करना चाहती है मैनपुरी की अम्मा

इससे पहले सोमवार को रजनीकांत ने चेन्नई में अपने समर्थकों के साथ गहन विचार मंथन किया था। समर्थकों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि वे राजनीति में प्रवेश करने के बारे में अपने निर्णय से जल्द से जल्द अवगत करवाएंगे। रजनीकांत ने कहा था कि उन्होंने ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ (आरएमएम) के जिला सचिवों से मुलाकात कर राजनीति में प्रवेश की संभावना पर चर्चा की है।

डॉक्टरों ने दी है राजनीति में नहीं जाने की सलाह

पिछले महीने अभिनेता ने संकेत दिया था कि लंबे समय से राजनीति में आने का इंतजार और भी लंबा हो सकता है। कथित रूप से रजनीकांत द्वारा अक्तूबर में लिखा गया एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों की चिंता का हवाला दिया था।

हालांकि, रजनीकांत ने पत्र में लिखी कुछ चीजों को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया था। जबकि उन्होंने पत्र में लिखे स्वास्थ्य जोखिमों के चलते कोरोना का शिकार होने की संभावना वाली बात स्वीकर को किया था। रजनीकांत के डॉक्टरों द्वारा लगातार उन्हें राजनीति में नहीं जाने की सलाह दी जाती रही है। हालांकि पिछले साल अभिनेता कमल हासन और रजनीकांत ने एक साथ काम करने की इच्छा जताई थी।

Tags: Active politicsIndia News in HindiLatest India News UpdatesPolitical PartyRajinikanthRajnikanthsouth film starरजनीकांत
Previous Post

PM मोदी के नाम अपनी सारी जमीन करना चाहती है मैनपुरी की अम्मा

Next Post

उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव से निकलकर बने भारत हॉकी टीम के कप्तान

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
नई दिल्ली

युवाओं को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा, राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा आरोप

22/07/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड की एकल महिलाओं को बड़ी सौगात, धामी ने जारी की स्वरोजगार योजना की पहली किस्त

22/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव : मुख्यमंत्री साय

22/07/2026
BJP marches towards Congress office
Main Slider

लखनऊ में भारी बवाल! हाथ में डंडा लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सामने से बीजेपी का हल्ला बोल

22/07/2026
Anantnag Terrorists Attack
Main Slider

अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल शहीद; TRF ने ली जिम्मेदारी

22/07/2026
Next Post
ram prakash singh

उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव से निकलकर बने भारत हॉकी टीम के कप्तान

यह भी पढ़ें

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आदर्श माध्यमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन, सीएम योगी ने सराहा शिक्षा ढांचा

13/04/2026
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को दी जन्मदिन की बधाई

30/10/2020
AK Sharma

किसी भी देश व प्रदेश के विकास में इकोनाॅमी ग्रोथ के इंजन के रूप में कार्य करती हैं ऊर्जा: एके शर्मा

23/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version