• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अटल जी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की अन्त्योदय परिकल्पना को धरातल उतारा- सीएम योगी

Writer D by Writer D
24/12/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Atal Swasthya Mela

Atal Swasthya Mela

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दो दिवसीय ‘अटल स्वास्थ्य मेला’ (Atal Swasthya Mela) का उद्घाटन लखनऊ के दिलकुशा लॉन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने किया। इस अवसर पर लखनऊ में 662 करोड़ रुपये की लागत से 181 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अटल जी पांच बार लखनऊ से सांसद रहे। उन्होंने देश की राजनीति को अस्थिरता से स्थिरता की ओर अग्रसर किया और पं. दीनदयान उपाध्याय की अन्त्योदय परिकल्पना को साकार किया। उनके कार्यों की प्रेरणा से आज यह ‘अटल स्वास्थ्य मेला’ (Atal Swasthya Mela) गरीबों और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में 1998-99 में स्वास्थ्य मेलों की शुरुआत हुई थी, जो बीच में बाधित हो गई थी। अब इस परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए पिछले पांच वर्षों से ‘अटल स्वास्थ्य मेला’ (Atal Swasthya Mela) का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2020 से 2023 के बीच इस मेले से 50 हजार से अधिक लोगों ने लाभ प्राप्त किया है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जमकर प्रशंसा

सीएम योगी (CM Yogi) ने अटल जी को भारतीय राजनीति का ‘अजातशत्रु’ बताते हुए कहा कि उनकी सहजता और सरलता ने सभी वर्गों का दिल जीता। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में लखनऊ का सर्वांगीण विकास हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि आज रक्षा मंत्री ने 662 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर लखनऊवासियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने कहा कि मेले में कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और ब्लाइंड स्टिक जैसे सहायक उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाकर 12,000 रुपये सालाना कर दी गई है और उपकरण वितरण के लिए व्यापक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

हजारों लोग उठा रहे हैं अटल स्वास्थ्य मेले की सुविधाओं का लाभ- सीएम योगी

अटल स्वास्थ्य मेले (Atal Swasthya Mela) में हजारों लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। मेले में आयुष्मान कार्ड, मातृ वंदना योजना और टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। सीएम योगी ने कहा कि यह मेला अटल जी की अन्त्योदय की भावना को साकार कर रहा है। साथ ही, उन्होंने आयोजक नीरज सिंह और उनकी टीम को इस मेले की सफलता के लिए बधाई भी दी।

लखनऊ को मिली कई परियोजनाओं की सौगात

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकसित परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। 256 करोड़ रुपये की लागत से 136 परियोजनाओं का उद्घाटन और 386 करोड़ रुपये की लागत की 45 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अटल जी के जन्मशताब्दी वर्ष पर यह आयोजन उनकी विरासत को आगे बढ़ाने और लखनऊवासियों को समर्पित है। लखनऊ का यह स्वास्थ्य मेला अटल जी की सोच और समर्पण का प्रतीक है, जो हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य और विकास की रोशनी पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

अटल जी के प्रति देश-प्रदेश के अनुराग व प्रेम को व्यक्त करते हैं ‘युवा कुम्भ’ जैसे आयोजनः सीएम योगी

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, संतोष सिंह, मुकेश शर्मा, इंजी. अवनीश सिंह, रामचंद्र प्रधान, विधायक योगेश शुक्ल, अमरेश कुमार, ओपी श्रीवास्तव, जय देवी आदि मौजूद रहे।

Tags: Atal Swasthya Melacm yogiLucknow NewsRajnath singh
Previous Post

Don पर कसा शिकंजा, भाई के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन

Next Post

ICC चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम घोषित, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्प

28/10/2026
Next Post
ICC Champions Trophy

ICC चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम घोषित, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला

यह भी पढ़ें

MLA Vijay Mishra

बाहुबली विजय मिश्रा की करोड़ो की चहारदीवारी को किया जमींदोज

18/12/2020

मंहगाई को लेकर राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- त्योहार का मौसम कर दिया फीका

08/10/2021

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version