• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब चार साल के लिए सेना में भर्ती होगे जवान, रक्षामंत्री ने किया ‘अग्निपथ’ योजना का ऐलान

Writer D by Writer D
14/06/2022
in Main Slider, शिक्षा
0
Rajnath Singh

Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के लिए ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ (Agnipath recruitment scheme) का ऐलान किया। राजनाथ सिंह ने बताया कि अग्निपथ भर्ती योजना के तहत सेना में चार साल के लिए युवाओं को भर्ती कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें नौकरी से छोड़ते वक्त सेवा निधि पैकेज मिलेगा। इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा।

इस स्कीम से रोजगार के बढ़ेंगे अवसर- सिंह

उन्होंने अग्निपथ योजना से रोजगार की वृद्धि की संभावना जताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना से विभिन्न क्षेत्रों में नई स्किल के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। अग्निवीर सेवा के दौरान अर्जित कौशल एवं अनुभव से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इससे अर्थव्यवस्था को भी उच्च कुशल कार्यबल की उपलब्धता होगी जो उत्पादकता लाभ और सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि में सहायक होगा।

अग्निवीरों को दिया जाएगा बढ़िया पेमेंट पैकेज

रक्षा मंत्री ने कहा कि अग्निवीरों को बढ़िया पेमेंट पैकेज दिया जाएगा। चार साल की सर्विस के बाद रिटायरमेंट पैकेज भी दिया जाएगा। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा, वर्तमान समय में सशस्त्र बलों में औसतन उम्र 32 साल है। आने वाले वक्त में ये कम होकर 26 साल तक हो जाएगा। ऐसा महज 6 से 7 सालों के बीच ही हो जाएगा। सशस्त्र बलों को युवा, टेक-सेवी, मॉडर्न बनाने के लिए युवाओं की क्षमता का इस्तेमाल करने की जरूरत है। उन्हें भविष्य के सैनिकों के तौर पर तैयार करने की जरूरत है।

कितनी मिलेगी सैलरी

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को पहले साल 4.76 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा। चौथी साल तक बढ़कर ये 6.92 लाख तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा अन्य रिस्क और हार्डशिप भत्ते भी मिलेंगे। चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को 11.7 लाख रुपए की सेवा निधि दी जाएगी। इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

क्यों किया गया फैसला

– देश की सेवा की भावना रखने वाले युवाओं को मौका मिलेगा।

– सेना में शॉर्ट और लॉन्ग टर्म नौकरी का मौका मिलेगा।

– तीनों सेनाओं में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस योजना का प्रेजेंटेशन भी दिया था। इस योजना के तहत सेना में युवा कम समय के लिए भर्ती हो सकेंगे। इस योजना को अग्निपथ स्कीम नाम दिया गया है। इसके तहत युवा चार साल के लिए सेना में शामिल हो सकते हैं और देश की सेवा कर सकेंगे।

अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने आए दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर

चार साल बाद सेवा से मुक्त कर दिए जाएंगे जवान

इस योजना के तहत चार साल के लिए युवाओं (अग्निवीर) को सेना में भर्ती किया जाएगा। हालांकि, चार साल के बाद ज्यादातर जवानों को उनकी सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। चार साल के अंतराल के बाद जिन युवाओं को सेना की नौकरी से मुक्त किया जाएगा, उन्हें दूसरी जगह नौकरी दिलवाने में भी सेना एक सक्रिय भूमिका निभाएगी। सेना में अगर कोई चार साल काम कर लेगा, तो उसकी प्रोफाइल मजबूत बन जाएगी और हर कंपनी ऐसे युवाओं को हायर करने में दिलचस्पी दिखाएंगी।

ED ऑफिस में राहुल गांधी से पूछताछ जारी, सीएम बघेल समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

25% जवान नौकरी जारी रख सकेंगे

इसके अलावा सेना में 25 फीसदी जवान बने रह पाएंगे जो निपुण और सक्षम होंगे। हालांकि, ये भी तभी संभव रहेगा अगर उस समय सेना में भर्तियां निकलीं हों। इस प्रोजेक्ट की वजह सेना को करोड़ों रुपये की बचत भी हो सकती है। एक तरफ पेंशन कम लोगों को देनी पड़ेगी तो वहीं दूसरी तरफ वेतन में भी बचत हो जाएगी।

Tags: agnipath recruitment schemeArmy recruitmentNational newsRajnath singh
Previous Post

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भारी गिरावट, बिटकॉइन की कीमत 16 प्रतिशत लुढ़की

Next Post

घर में AK-47 और हैंड ग्रेनेड घर में रखना पड़ा भारी, बाहुबली विधायक दोषी करार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
Next Post
Anant Singh

घर में AK-47 और हैंड ग्रेनेड घर में रखना पड़ा भारी, बाहुबली विधायक दोषी करार

यह भी पढ़ें

आक्रांता मसूद को मार गिराने वाले महाराजा सुहेलदेव का सम्मान बीजेपी ने किया : योगी

24/12/2021
CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल ने 16वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर किया रवाना

03/02/2025
bakhtawar bhutto

कोविड-19 महामारी के बीच पूर्व पीएम बेनजरी की बेटी की सगाई आज

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version