• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भारी गिरावट, बिटकॉइन की कीमत 16 प्रतिशत लुढ़की

Strong fall in the cryptocurrency market, the price of bitcoin fell by 16 percent

Writer D by Writer D
14/06/2022
in Business, Main Slider
0
cryptocurrency market

cryptocurrency market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कारोबारी जगत पर पड़ रहे निगेटिव सेंटीमेंट्स के कारण क्रिप्टोकरेंसी मार्केट (cryptocurrency market) भी पूरी तरह से दबाव में आ गया है। पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में ज्यादातर आभासी मुद्राओं की कीमत में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे महंगी आभासी मुद्रा बिटकॉइन (bitcoin) सिर्फ 24 घंटे के कारोबार में ही 16 प्रतिशत फिसल कर 22,461 डॉलर के स्तर पर आ गई है।

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट (cryptocurrency market) में इस साल की शुरुआत से ही लगातार दबाव की स्थिति बनी रही है। खासकर रूस और यूक्रेन के बीच जंग की शुरुआत होने के बाद से ही अमेरिका समेत दुनिया के तमाम देशों में बढ़ी महंगाई के कारण क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गिरावट काफी तेज हो गई है।

इसकी वजह से सबसे बड़ी आभासी मुद्रा बिटकॉइन की कीमत सिर्फ 7 महीने की अवधि में ही घटकर एक तिहाई हो गई है। 01 नवंबर, 2021 को बिटकॉइन 69,900 डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था, लेकिन आज उसकी कीमत गिरकर 22,461 डॉलर रह गई है। पिछले 7 दिनों के दौरान ही बिटकॉइन की कीमत में 28 प्रतिशत तक की गिरावट आ चुकी है।

आभासी मुद्रा का कारोबार करने वाले भारतीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वजीर-एक्स से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 68.19 अरब डॉलर कीमत के बिटकॉइन की खरीद बिक्री की गई, जिसके बाद सुबह 10 बजे तक बिटकॉइन का टोटल मार्केट कैप 428.77 अरब डॉलर रह गया। बिटकॉइन की कीमत में आई गिरावट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नवंबर 2021 में बिटकॉइन का टोटल मार्केट कैप 1270.36 अरब डॉलर का था।

ED ऑफिस में राहुल गांधी से पूछताछ जारी, सीएम बघेल समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

क्रिप्टो करेंसी cryptocurrency market मार्केट के जानकारों के मुताबिक नवंबर 2021 के बाद से ही बिटकॉइन पर लगातार दबाव बना रहा है, जिसकी वजह से इसकी कीमत में करीब 64 प्रतिशत तक की गिरावट आ चुकी है। हालांकि मई के महीने तक बिटकॉइन मीडियम रेंज में रहकर कारोबार कर रहा था, लेकिन मई खत्म होने के बाद से ही बिटकॉइन में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन के मुताबिक अलग-अलग देशों की मॉनिटरी पॉलिसी में महंगाई की वजह से की गई सख्ती और अमेरिकी प्रशासन द्वारा क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बनाए गए सख्त नियमों की वजह से बिटकॉइन की कीमत में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है।

बिटकॉइन की तरह ही एथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर की कीमत भी 16.5 साल प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,204 डॉलर के स्तर पर आ गई है। ईथर का पिछले 15 महीने के दौरान यह सबसे निचला स्तर है। बिटकॉइन के बाद ईथर को ही दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का दर्जा मिला हुआ है। इन दोनों क्रिप्टो करेंसियों के अलावा डोगेकॉइन 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि शीबा इनु में 1.62 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

‘राहुल’ के करीब पहुंची रेस्क्यू टीम, 88 घंटे से बोरवेल में फंसा है मासूम

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वजीर-एक्स से मिली जानकारी के मुताबिक निगेटिव सेंटीमेंट्स की वजह से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट का टोटल मार्केट कैप पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.08 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है। क्रिप्टोकरंसी मार्केट में टीथर, स्टेलर, पॉलीगॉन, लाइट कॉइन, यूनिस्वैप, सोलाना और पोल्काडॉट जैसी आभासी मुद्राओं की कीमत में भी पिछले 24 घंटों के दौरान 20 से लेकर 25 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की आशंका को लेकर क्रिप्टो करेंसी मार्केट में जोरदार बिकवाली का रुख बना हुआ है, जिसके कारण आभासी मुद्राओं की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व इस बार 0.5 बेसिस प्वाइंट की जगह 0.75 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी कर सकता है। ऐसा होने पर क्रिप्टोकरेंसी बाजार के साथ ही दुनिया भर के शेयर बाजारों में भी बिकवाली का तेज दबाव बन सकता है।

Tags: bitcoinBusiness NewsBusiness news in hindicryptocurrency market
Previous Post

ED ऑफिस में राहुल गांधी से पूछताछ जारी, सीएम बघेल समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

Next Post

अब चार साल के लिए सेना में भर्ती होगे जवान, रक्षामंत्री ने किया ‘अग्निपथ’ योजना का ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Rajnath Singh

अब चार साल के लिए सेना में भर्ती होगे जवान, रक्षामंत्री ने किया 'अग्निपथ' योजना का ऐलान

यह भी पढ़ें

Smartphones

स्मार्टफोन खरीद के लिए एक अरब 16 करोड़ 48 लाख से अधिक वित्तीय स्वीकृत

30/07/2021
Shaista Parveen

IS 227 गैंग मेंबर शाइस्ता परवीन की तलाश में चला सर्च ऑपरेशन

20/04/2023
UP Board

UPMSP UP Board ने जारी किया एकेडमिक कलेंडर, जानें परीक्षाओं का नया पैटर्न

10/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version