• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीनी रक्षा मंत्री से मिल सकते हैं राजनाथ सिंह, मॉस्को में हैं दोनों रक्षा मंत्री

Desk by Desk
04/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
rajnath singh

चीनी रक्षा मंत्री से मिल सकते हैं राजनाथ सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच मॉस्को में राजनाथ सिंह चीनी रक्षा मंत्री से मिल सकते हैं। चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही ने शंघाई सहयोग संगठन की अहम बैठक से इतर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की इच्छा जताई है। राजनाथ सिंह और वेई दोनों एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए फिलहाल रूस की राजधानी मॉस्को में हैं। मई की शुरुआत में पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहली उच्चस्तरीय बैठक होगी। हालांकि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विवाद को लेकर अपने चीनी समकक्ष वांग यी से टेलीफोन पर बातचीत की थी।

फराह अली खान : ‘बॉलीवुड की क्वीन ने मुझे ब्लॉक कर दिया, शायद मैंने कुछ कहा

पूर्वी लद्दाख में कई जगह भारत और चीन की सेनाओं के बीच गतिरोध जारी है। तनाव तब और बढ़ गया था जब पांच दिन पहले पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जे का असफल प्रयास किया। वह भी तब जब दोनों पक्ष कूटनीतिक और सैन्य बातचीच के जरिये विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

श्वेता सिंह के रिया से सवाल पूछने पर सतीश मानशिंदे ने दिया ऐसा जवाब

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मास्को स्थित भारतीय दूतावास में गुरुवार को महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की अहम बैठक में शिरकत करने के लिए बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं। यह करीब दो महीनों में उनकी दूसरी रूस यात्रा है।

जॉर्जिया एंड्रियानी का नया हेयर लुक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, “मास्को में भारतीय दूतावास में बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देता हूं।” सिंह के साथ रूस में भारत के राजदूत डी बी वेंकटेश वर्मा भी थे। इस दौरान सिंह ने मास्क लगाया हुआ था और वह गांधी की प्रतिमा के आगे हाथ जोड़कर सिर झुकाए देखे गए।

मुंबई ऐसी क्यों लग रही है जैसे पाकिस्तान ने कश्मीर को हड़प लिया हो : कंगना रनौत

राजनाथ सिंह की यात्रा के दौरान भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 रायफल भारत में बनाने के लिए एक बड़े समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। एके-203 रायफल, एके-47 रायफल का नवीनतम और सर्वाधिक प्रारूप है। यह ‘इंडियन स्मॉल ऑर्म्स सिस्टम\ 5।56×45 मिमी रायफल की जगह लेगा।

Tags: defence ministerindia china standoffmoscowRajnath singh
Previous Post

फराह अली खान : ‘बॉलीवुड की क्वीन ने मुझे ब्लॉक कर दिया, शायद मैंने कुछ कहा

Next Post

मायावती का योगी पर बड़ा हमला, बोलीं- यूपी में दलित, मुस्लिम, ब्राम्हणों का उत्पीड़न चरम पर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post

मायावती का योगी पर बड़ा हमला, बोलीं- यूपी में दलित, मुस्लिम, ब्राम्हणों का उत्पीड़न चरम पर

यह भी पढ़ें

Suicide

युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की आत्महत्या

20/04/2023
Beaten

दबंगों ने घर में घुसकर किया पत्रकार पर हमला, चार गिरफ्तार

08/08/2021
AK Sharma

विपरीत मौसम में भी बेहतर विद्युत आपूर्ति होती रहे इसके लिए सभी कार्मिक कार्यरत: एके शर्मा

22/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version