• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन युद्ध पर राजनाथ बोले- पंडित नेहरू की नीति गलत हो सकती है नियत नहीं

Writer D by Writer D
24/07/2022
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
rajnath singh

rajnath singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रविवार को कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के मौके पर जम्मू में शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय सेना के शौर्य और पराक्रम का गौरवपूर्ण अध्याय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर भारतीय सेना सैन्य अभियान चलाने से भी गुरेज नहीं करेगी।

गुलशन ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा कि कारगिल विजय सेना के शौर्य और पराक्रम का गौरवपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि 1962 में हुए युद्ध का बड़ा खामियाजा भारत को भुगता पड़ा। चीन ने लद्दाख में हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। उस समय हमारे देश के प्रधानमंत्री पंडित नेहरू थे। इस दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू की बहुत से लोग आलोचना करते हैं। मैं एक विशेष राजनीतिक दल से आता हूं लेकिन मैं पंडित नेहरू या किसी भारतीय प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं कर सकता। मैं किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नीयत को गलत नहीं ठहरा सकता। उनकी नीति भले गलत रही हो, लेकिन नीयत नहीं। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है।

J&K | Will remember those who laid their lives in service of country. Our Army has always made this supreme sacrifice for country. Several of our brave soldiers laid their lives in 1999 war, I bow down to them: Defence Minister Rajnath Singh in Jammu to mark #KargilVijayDiwas pic.twitter.com/VWvbeoJ2Pz

— ANI (@ANI) July 24, 2022

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भारत की संसद में प्रस्ताव पारित हुआ था। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा था, भारत का हिस्सा है और रहेगा। उन्होंने कहा कि ये कैसा हो सकता है कि शिव के स्वरूप बाबा अमरनाथ हमारे यहां हो और मां शारदा शक्ति स्वरूपा नियंत्रण रेखा के पार हो। उन्होंने पाकिस्तान को इशारों में कहा कि गुलाम कश्मीर भारत का अटूट अंग है।

रक्षा मंत्री ने बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बलिदानियों के परिजनों को पूरा सम्मान देना जनता की राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। चीन व पाकिस्तान से लड़े गए युद्धों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत विश्व का एक ताकतवर देश है। कोई भी दुश्मन हमारी ओर अब आंख उठाकर नहीं देख सकता है। उन्होंने कहा कि चीन ने कई ऐसी गतिविधियां की है, जिससे साबित हुआ है कि उसकी नीयत ठीक नहीं है। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि भारतीय सेना पहले भी कई आपरेशन कर चुकी है और भविष्य में कोई जरूरत पड़ी तो सैन्य अभियान चलाए जाएंगे।

महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा ‘यूपी मिशन शक्ति अभियान’

रक्षा मंत्री ने कहा कि कई युद्धों में मात खाने के बाद भी गिद्धदृष्टि रखने वाले पाकिस्तान को हमारी ताकत का अंदाजा है। पाकिस्तान ने अभिनंदन को रिहा कर उसका सबूत दिया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान था कि अगर पाकिस्तान ने रात 9 बजे से पहले अभिनंदन को नहीं छोड़ा तो भारत उन पर हमला कर देगा। उन्होंने बिग्रेडियर उस्मान और मेजर शैतान सिंह के शौर्य को भी याद किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम में सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बलिदानियों के परिजनों से भेंट की। उन्होंने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को बधाई दी। आरएसएस से जुड़े संगठन जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी शामिल हुए। समारोह में मुख्य अतिथि ने शॉल व स्मृति चिह्न देकर शहीदों के परिवारों को सम्मानित भी किया। साथ ही कार्यक्रम में 1947 से लेकर अब तक देश की आंतरिक और सीमा पर सुरक्षा करते सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा बलों के जवानों के सर्वाेच्च बलिदान को याद किया गया।

वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, सीएम योगी ने दी बधाई

इस कार्यक्रम के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे। दत्तात्रेय होसबाले कुछ दिन जम्मू में ही रहकर संघ की गतिविधियों की समीक्षा करने के अलावा भाजपा व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों से बैठकें करेंगे।

Tags: Jammu NewsJammu-Kashmir newsKargil Vijay DiwasNational newsRajnath singhकारगिल विजय दिवस
Previous Post

सुदर्शन न्यूज चैनल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज, AIMIM ने लगाए ये गंभीर आरोप

Next Post

पीएम के प्रयोग से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में : राहुल गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

Curd
Main Slider

शुभ काम पर जाने से पहले खाया जाता है दही-चीनी, जानें क्यों

07/11/2025
Shani
Main Slider

शनि देव मीन राशि में विराजमान, इन जातकों की खुल जाएगी किस्मत

07/11/2025
lip
Main Slider

बदलते मौसम से ड्राई होने लगे हैं होंठ, तो घर में ऐसे बनाएं लिपबाम

07/11/2025
Tiffin
Main Slider

टिफिन में से लीक हो जाती है सब्जी, तो इन टिप्स की मदद से करें पैकिंग

07/11/2025
Winter
Main Slider

सर्दियों की छुट्टियों को बनाना चाहते है यादगार, ये जगहें पूरी करेंगी आपकी तमन्ना

07/11/2025
Next Post
Rahul Gandhi

पीएम के प्रयोग से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में : राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

Pawan Kalyan

‘किसी दूसरे धर्म में ऐसा होता तो बहुत बड़ा आंदोलन हो जाता…’, तिरुपति लड्डू विवाद पर पवन कल्याण ने प्रकाश राज को दिया जवाब

24/09/2024
Illegal Liquor

50 लाख की शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

12/07/2023
kiren rijiju

सरकार ने बढ़ाई अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न अवॉर्ड की राशि, जानिए कितनी है पुररस्कार राशि

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version