• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

DM आवास पर पत्नी समेत धरना देने वाले SDM विनीत कुमार निलंबित

Desk by Desk
25/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
SDM विनीत कुमार निलंबित

SDM विनीत कुमार निलंबित

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक अनोखा ही मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ में तैनात एसडीएम विनीत उपाध्याय ने जिले के तमाम बड़े अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। यही नहीं पीसीएस अधिकारी विनीत उपाध्याय डीएम आवास में धरने पर बैठ गए हैं। धरने में एसडीएम का साथ उनकी पत्नी भी दे रही हैं।

प्रतापगढ़ में शुक्रवार को जिलाधिकारी और दो एसडीएम के खिलाफ अतिरिक्त एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय का धरना करीब चार घंटा बाद समाप्त हो गया। उनको डीएम से पट्टा आवंटन में घपले पर कार्रवाई का आश्वासन मिला है। हालांकि शाम को शासन ने पीसीएस अफसर उप जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनिका कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया।

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.78 लाख से अधिक, 3.13 लाख रोगमुक्त

प्रतापगढ़ के साथ ही प्रयागराज मंडल तथा राजधानी लखनऊ में प्रतापगढ़ में अतिरिक्त एसडीएम के रूप में तैनात विनीत उपाध्याय के अपनी पत्नी के साथ डीएम के आवास में धरना पर बैठने की सूचना से खलबली मच गई। प्रतापगढ़ में डीएम डॉ. रुपेश कुमार आवास पर धरने पर विनीत उपाध्याय के बैठने के बाद उनको मनाने के लिए प्रतापगढ़ का जिला प्रशासन काफी देर तक लगा रहा।

डीएम डॉ. रूपेश कुमार के साथ एडीएम फाइनेंस तथा अन्य अधिकारी काफी देर तक उनकी नाराजगी का कारण जानने में लगे रहे। इस दौरान मीडिया को डीएम के बंगले में प्रवेश नहीं दिया गया। करीब चार घंटा के बाद एसडीएम विनीत उपाध्याय ने धरना समाप्त किया। वह डीएम और एडीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर धरने पर बैठे थे। प्रतापगढ़ के लालगंज में पट्टा आवंटन मामले में खेल कराने के मामले से खफा विनीत उपाध्याय को डीएम की तरफ से पूरे प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन मिला। इसके बाद वह पत्नी के साथ धरना से उठ गए।

रैपिड रेल : दिल्ली से मेरठ का सफर एक घंटे से कम समय में होगा पूरा

प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. रुपेश कुमार कलेक्ट्रेट परिसर के निकट अपने सरकारी बंगले में रहते हैं। शुक्रवार को दिन में करीब उनके आवास में एक बजे अतिरिक्त एसडीएम विनीत उपाध्याय अपनी पत्नी के साथ धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि उनके खिलाफ एक जांच में एडीएम (एफआर) ने गलत रिपोर्ट लगा दी। इससे नाराज अतिरिक्त एसडीएम विनीत उपाध्याय ने डीएम डॉ. रुपेश कुमार और दो एसडीएम सहित कई कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया ।

Tags: 24ghante online.comdharna at DM residencedharna on corruption chargesLatest Uttar Pradesh News in HindiPratapgarh DM Dr. Rupesh KumarPratapgarh SDM suspendedSDM Vineet KumarSDM Vineet Kumar suspendedSDM विनीत कुमार निलंबितएसडीएम विनीत कुमारडीएम आवास पर धरनाप्रतापगढ़ एसडीएम निलंबितप्रतापगढ़ डीएम डॉ. रूपेश कुमारभ्रष्टाचार के आरोप में धरना
Previous Post

‘जिंदगी आपकी है’ के 5वें एपिसोड में नैना मोरे ने डब्बू रत्नानी से पूछी सेलिब्रिटीज के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

Next Post

प्रतापगढ़ : सिपाही ने खुद को AK 47 से गोली मारकर की आत्महत्या

Desk

Desk

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Next Post

प्रतापगढ़ : सिपाही ने खुद को AK 47 से गोली मारकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

Rubina Dilaik

Bigg Boss 2020: Rubina Dilaik की शादी के रस्मों की वीडियो हुई वाईरल

21/10/2020
team India defeated England in 13 overs

अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, टीम इंडिया ने धांसू अंदाज में दर्ज की जीत

22/01/2025
vaccination

लालू के बेटों ने लगवाया रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी का टीका

30/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version