• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजनाथ सिंह ने नौसेना के योग सेशन में लिया हिस्सा, शेयर की तस्वीरें

Writer D by Writer D
27/05/2022
in Main Slider, कर्नाटक, राष्ट्रीय
0
rajnath singh

rajnath singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कर्नाटक। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) इस वक्त कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने इस दौरान यहां शुक्रवार को कारवार नेवल बेस पर भारतीय नौसेना के साथ योग सेशन (Yog Session) में हिस्सा लिया है। योग को लेकर दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) के 8वें संस्करण को कई कार्यक्रमों के माध्यम से बढ़ावा दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वैसे तो हर साल 21 जून को मनाया जाता है, लेकिन इसके संदेश को दुनिया तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम पहले से आयोजित होने लगते हैं।

इससे पहले योग दिवस के 100 दिन के काउंटडाउन के तहत 13 मार्च को कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। जबकि 75 दिन के काउंटडाउन पर दिल्ली के लाल किले पर कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इससे पहले राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने गुरुवार की रात कारवार में भारतीय नौसेना के कर्मियों और उनके परिवारों से बातचीत की थी।

उन्होंने एक ट्वीट में लिखा है, ‘भारतीय नौसेना के कर्मियों और उनके परिवारों से कारवार में कर्नाटक के नेवल बेस पर मुलाकात कर खुशी हो रही है। हमारे देश के रक्षा कर्मी पूरी लगन के साथ देश की सेवा कर रहे हैं और अपना समर्थन और ताकत देकर देश की रक्षा कर रहे हैं।’

Morning Yoga on Karnataka Naval Area Beach, Karwar. pic.twitter.com/x4szLYeDzo

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 27, 2022

आज विश्व हमारी सुनता है : राजनाथ (Rajnath Singh)

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने गुरुवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सशस्त्र बलों के योगदान ने भारत के प्रति दुनिया के नजरिए को बदल दिया है। सिंह यहां उत्तर कन्नड़ जिले में नौसैनिक अड्डे पर भारतीय नौसेना के कर्मियों से बातचीत करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर आए हैं।

कारवार नौसैनिक बेस पर नौसेना के अधिकारियों, कर्मियों और उनके परिजनों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘दुनिया में भारत के प्रति नजरिया बदल रहा है। पहले भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गंभीरता से नहीं लिया जाता था। आज विश्व हमारी सुनता है।’

निकाय चुनाव के लिए बसपा बनाएगी रणनीति, मायावती ने बुलाई अहम बैठक

उन्होंने कहा, ‘यह आपके योगदान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण है कि दुनिया हमें सुनती है।’ रक्षा मंत्री ने अपनी बात पर बल देने के लिए कहा कि उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान हिंद-प्रशांत कमान के प्रमुख जॉन एकिलीनो ने भारत के साथ जुड़ने और वहां भारत के एक प्रतिनिधि को नियुक्त करने की इच्छा जाहिर की है।

Tags: Indian Navyinternational yoga day 2022karnataka newsnational news rajnath singh twitterRajnath singhYoga session
Previous Post

निकाय चुनाव के लिए बसपा बनाएगी रणनीति, मायावती ने बुलाई अहम बैठक

Next Post

1 जून से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Writer D

Writer D

Related Posts

promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Abbas Ansari
Main Slider

अब्बास अंसारी का बड़ा सियासी यू-टर्न, ‘सपा’ के रंग में रंगे आए नजर

22/05/2026
SBI
Business

कल से लगातार 6 दिनों तक बंद रहेंगा SBI, आज ही निपटा लें जरूरी काम

22/05/2026
Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Next Post
rules change

1 जून से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

यह भी पढ़ें

दाऊद के गुर्गे की पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत, हाईप्रोफाइल लोगों पर लगाया रेप का आरोप

13/11/2021
Bihar Election 2020

कुछ लोग बिहार की छवि को खराब कर रहे हैं, आप तय करिये शासन किसके हाथ में देना है

28/10/2020
CM Yogi

सीएम योगी बोले- नए साल में यूपी की समृद्धि की तेज होगी रफ्तार, मायावती-अखिलेश ने भी दी बधाई

01/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version