• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1 जून से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Writer D by Writer D
27/05/2022
in Business, Main Slider
0
rules change

rules change

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मई महीना समाप्त होने में अब चंद रोज ही बचे हैं। हर नए महीने की शुरुआत होते ही ऐसे कुछ नियम (Rules) बदल जाते हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालते हैं। इस बार भी ऐसे कुछ बदलाव होने वाले हैं। आइए जानते हैं 01 जून से हो रहे ऐसे बदलावों के बारे में, जो पर्सनल फाइनेंस पर डाइरेक्टली असर डालने वाले हैं।

बढ़ जाएगा एसबीआई (SBI) के होम लोन का ब्याज

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने होम लोन के लिए एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) को बढ़ा दिया है। अब यह बेंचमार्क दर 0.40 फीसदी बढ़कर 7.05 फीसदी हो गई है। इसी तरह रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) भी 0.40 फीसदी बढ़कर 6.65 फीसदी हो गया है। पहले ये दोनों दरें क्रमश: 6.65 फीसदी और 6.25 फीसदी थी। एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बढ़ी ब्याज दरें 01 जून से लागू होने वाली हैं। एसबीआई ने मार्जिनल कॉस्ट-बेस्ड लेंडिंग रेट को भी 0.10 फीसदी बढ़ाया है, जो 15 मई से लागू हो चुका है।

महंगा पड़ेगा मोटर इंश्योरेंस का प्रीमियम 

सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक हालिया नोटिफिकेशन के हिसाब से 1000cc तक की इंजन क्षमता वाली कारों का इंश्योरेंस प्रीमियम 2,094 रुपये होगा। कोविड से पहले 2019-20 में ये 2,072 रुपये था। वहीं 1000cc से 1500cc तक की कारों के लिए इंश्योरेंस प्रीमियम 3,416 रुपये होगा, जो पहले 3,221 रुपये था। इसके अलावा यदि आपकी कार का इंजन  1500cc से ज्यादा है तो अब इंश्योरेंस प्रीमियम घटकर 7,890 रुपये हो जाएगा।

राजनाथ सिंह ने नौसेना के योग सेशन में लिया हिस्सा, शेयर की तस्वीरें

पहले ये 7,897 रुपये था।सरकार ने 3 साल के सिंगल प्रीमियम को भी बढ़ाया है। 1000cc तक की कारों के लिए ये अब 6,521 रुपये, 1500cc तक की कारों के लिए 10,540 रुपये और 1500cc से ऊपर की कारों के लिए 24,596 रुपये होगा। इसी तरह दोपहिया वाहनों के लिए भी इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ा दिया गया है। इस कारण अब एक तारीख से कोई भी गाड़ी खरीदना महंगा पड़ने वाला है।

गोल्ड हॉलमार्किंग 

अनिवार्य गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा फेज 01 जून से लागू होने वाला है। अब 256 पुराने जिलों के अलावा 32 नए जिलों में भी एसेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर्स खुलने वाले हैं। इसके बाद इन सभी 288 जिलों में सोने के गहने की हॉलमार्किंग अनिवार्य हो जाएगा। इन जिलों में अब 14, 18, 20, 22, 23 और 24 कैरेट के गहने ही बेचे जा सकेंगे। इन्हें भी बिना हॉलमार्किंग के बेचना संभव नहीं होगा।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की इस सर्विस के लगेंगे पैसे

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने कहा है कि अब आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के लिए इश्यूअर चार्ज लगेगा। ये चार्ज 15 जून से लगेंगे। बदलाव के बाद हर महीने के शुरुआती तीन ट्रांजेक्शन फ्री होंगे। चौथे ट्रांजेक्शन से हर बार 20 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा। नकदी निकालने और नकदी जमा करने के अलावा मिनी स्टेटमेंट निकालने को भी ट्रांजेक्शन में गिना जाएगा। हालांकि मिनी स्टेटमेंट के लिए चार्ज 5 रुपये प्लस जीएसटी होगा।

इस शख्स  ने ‘कुत्ता’ बनने के लिए खर्च कर दिये 12 लाख, जानें चौंकाने वाला पूरा मामला

एक्सिस बैंक ने इन खातों में रखने होंगे ज्यादा पैसे

प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने सेमी अर्बन और रूरल इलाकों के लिए ईजी सेविंग्स व सैलरी प्रोग्राम्स के खातों के लिए औसत मंथली बैलेंस की लिमिट 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। अगर ग्राहक 01 लाख रुपये का टर्म डिपॉजिट रखता है तो उसे इस शर्त से छूट मिलेगी। इसी तरह लिबर्टी सेविंग्स अकाउंट के लिए भी लिमिट 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है। अगर ग्राहक 25 हजार रुपये खर्च करता है तो उसे इस बढ़ी लिमिट से छूट मिलेगी। ये दोनों बदलाव 01 जून से लागू हो रहे हैं।

Tags: 1 JuneBusiness NewsBusiness news in hindirules change from june
Previous Post

राजनाथ सिंह ने नौसेना के योग सेशन में लिया हिस्सा, शेयर की तस्वीरें

Next Post

मजबूती के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी दिखाई तेजी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Next Post
share market

मजबूती के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी दिखाई तेजी

यह भी पढ़ें

यूपी बोर्ड up board

यूपी बोर्ड : 55 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भरा परीक्षा फार्म

20/10/2020
Ankita Lokhande

Ankita Lokhande हरी साड़ी में डांस करती हुई आई नज़र, वीडियो हुई वाईरल

21/10/2020
AK Sharma

एके शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

23/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version