• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोर्ट से अपनी सजा की फाइल लेकर भागे योगी के मंत्री, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
07/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Rakesh Sachan

Rakesh Sachan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर।  यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्रि राकेश सचान (Rakesh Sachan) कोर्ट से अपनी सजा की फाइल लेकर फरार हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक अवैध हथियार के एक पुराने मामले में शनिवार को दोषी करार दिया गया। उन्हें सजा सुनाई जानी थी लेकिन इससे पहले वह वकील की मदद से सजा के आदेश की मूल प्रति लेकर फरार हो गए। अब पुलिस ने इस मामले में उनके खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में सचान का कहना है कि सभी तरह के आरोप निराधार हैं। तबीयत खराब होने के कारण वकील के जरिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट मंत्री राकेश सचान (Rakesh Sachan) पर अपनी सजा की फाइल लेकर कोर्ट से भागने का गंभीर आरोप लगा है। असल में कोर्ट ने शनिवार को सचान को एक मामले में दोषी करार दिया था। लेकिन कोर्ट इससे पहले उन्हें सजा सुनाती वह अपने वकील की मदद से सजा के आदेश की मूल प्रति लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वह बिना बेल बॉन्ड भरे ही कोर्ट रूम से फरार हो गए और इसके बाद कोर्ट ने मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा और पेशकार ने कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली में मंत्री के खिलाफ तहरीर दी है।

बताया जा रहा है कि ये मामला 1991 का है और तब सचान समाजवादी पार्टी में हुआ करते थे और पुलिस ने उनके पास से एक अवैध हथियार बरामद किया था। पुलिस ने सचान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले की शनिवार को अपर मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट-3 कानपुर की अदालत में सुनवाई चल रही थी और उन्हें दोषी करार दिया गया था।

बढ़ती महंगाई के चलते सड़क पर जनता का तांडव, श्रीलंका के बाद इस देश में हालात हुए बेकाबू

जानकारी के मुताबिक सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट राकेश सचान (Rakesh Sachan) को दोषी साबित कर सजा का ऐलान करने की तैयारी कर रहा था। इससे पहले बचाव पक्ष को सजा पर बहस शुरू करने को कहा गया था। लेकिन जब सजा सुनाने का समय आया तो राकेश सचान सजा के आदेश की फाइल लेकर कोर्ट से गायब हो गए और इसके बाद पूरे कोर्ट और पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं सचान के वकील का कहना है कि राकेश सचान को बीमारी के चलते वहां से ले जाया गया है।

कौन हैं राकेश सचान (Rakesh Sachan)

राकेश सचान (Rakesh Sachan) योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में मंत्री और बीजेपी में शामिल होने से पहले वह समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। वह 1993 और 2002 में उत्तर प्रदेश की घाटमपुर विधान सभा से विधायक चुने गए और सचान 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे और कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा सीट को जीतने के बाद उन्हें योगी कैबिनेट में खादी, ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन, हथकरघा, और कपड़ा उद्योग मंत्री बनाया गया था।

Tags: kanpur newsrakesh sachanyogi cabinetYogi News
Previous Post

मेरे दोस्त जैसा न कोई था, न कोई होगा., रजनीकांत से मिले अनुपम खेर, शेयर की क्यूट तस्वीर

Next Post

एनआईए ने दिल्ली से आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध को किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Cheese Balls
Main Slider

बचे हुए राजमा-चावल से बनाएं ये डिश, नोट कर लें विकास खन्ना की ये रेसिपी

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण, समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमीः मुख्यमंत्री

20/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए एके शर्मा

20/05/2026
Leprosy Pension
उत्तर प्रदेश

कुष्ठावस्था पेंशन योजना बनी सहारा, हजारों दिव्यांगजनों को मिल रहा सम्मान और संबल

20/05/2026
cm dhami
Main Slider

राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती हैः सीएम धामी

20/05/2026
Next Post
arrests

एनआईए ने दिल्ली से आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

electricity generation

डिस्कॉम पर बिजली उत्पादक कंपनियों का 1.29 लाख करोड़ रुपये बकाया

13/09/2020
Jyeshtha Amavasya

वैशाख अमावस्या पर बिल्कुल भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

07/05/2024
StartUp

स्टार्टअप इकोसिस्टम : यूपी में स्टार्टअप्स को लगातार मिल रही उड़ान

12/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version