• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक साल पहले ही रामलला के दर्शन कर पाएंगे रामभक्त, 2025 से पूरा हो जाएगा निर्माण

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, धर्म
0
Ram

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में रामभक्तों के लिए खुशखबरी है। अब तय समय से एक साल पहले वर्ष 2023 में ही भव्य राममंदिर में रामलला के दर्शन सुलभ हो जाएंगे। इसी के साथ तय हुआ है कि राममंदिर का परिसर इको फ्रेंडली होगा। यहां त्रेतायुग के मनमोहक दृश्यों के साथ भक्तों के लिए आधुनिक सुख-सुविधाओं पर पूरा फोकस रहेगा। संपूर्ण परिसर 2025 खत्म होने से पहले विकसित हो जाएगा।

गर्भगृह में कर सकेंगे दर्शन

राममंदिर निर्माण समिति की बैठक गुरुवार को समाप्त हो गई। नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में दो दिनी बैठक में संपूर्ण श्रीराम जन्मभूमि परिसर का मास्टर प्लान तैयार करने के साथ-साथ मंदिर की भव्यता व सुरक्षा पर गहन मंथन किया गया। पहले राममंदिर 2024 तक बनाने का लक्ष्य था लेकिन इसे अब घटाकर 2023 कर दिया गया है। 2023 के बाद भक्त मंदिर के गर्भगृह में दर्शन-पूजन कर सकेंगे। 2025 तक संपूर्ण परिसर सभी सुविधाओं से लैस हो जाएगा।

बैठक समाप्त होने के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पत्रकारों को बताया कि राममंदिर की भव्यता व उसकी सुरक्षा को लेकर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने तकनीकी विशेषज्ञों से गहन मंथन किया है। राममंदिर परिसर इकोफ्रेंडली होगा इसमें भक्तों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। सीवेज ट्रीटमेंट, वाटर ट्रीटमेंट, पेड़ों का संरक्षण होगा, ताकि अंदर का तापमान प्राकृतिक रूप से ठीक रहे।

काँवड़ यात्रा पर यूपी सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, कहा- सांकेतिक रूप से होगी यात्रा

परकोटा के बाहर संपूर्ण परिसर का मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। इसमें तीर्थयात्री सुविधा केंद्र, संग्रहालय, अभिलेखागार, अनुसंधान केंद्र, सभागार, गौशाला, यज्ञशाला, प्रशासनिक भवन आदि शामिल हैं।

तीन दिशा में बनेगी रिटेनिंग वाल

चंपत राय ने बताया कि पानी का प्रवाह, पानी से रक्षा, बालू के रिसाव को रोकने के लिए तीन दिशा में रिटेनिंग वॉल बनेगी। जिसे जमीन के अंदर 12 मीटर गहराई तक ले जाएंगे। मंदिर में जितनी चौखट लगेंगी वो मकराना के उच्च कवालिटी के सफेद संगमरमर से बनेगी। खिड़कियों में वंशी पहाड़पुर का सैंडस्टोन का इस्तेमाल होगा।

विदेशी चंदा वापस किए जाने के सवाल पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि नियम के तहत हम तीन साल तक एफसीआरए के लिए अप्लाई ही नहीं कर सकते। इसके लिए कम से कम तीन आडिट रिपोर्ट चाहिए। जो अभी हमारे पास नहीं है।

Tags: ayodhya newsChampat RaiLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindipress conferenceRam mandir constructionram mandir newsram mandir nirmanram mandir updatesRam temple constructionup newsUttar Pradesh News
Previous Post

काँवड़ यात्रा पर यूपी सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, कहा- सांकेतिक रूप से होगी यात्रा

Next Post

PM मोदी आज गुजरात को देंगे चुनावी तोहफा, कई बड़े प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhirendra Shastri launches Sanatan Hindu Unity Padyatra 2.0
Main Slider

हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं लेकिन… दिल्ली में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

07/11/2025
Azam Khan-Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

अचानक अखिलेश से मिलने पहुंचे आजम खान, सियासी गलियारे में हलचल तेज

07/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया था वन्दे मातरम्ः सीएम योगी

07/11/2025
Katrina Kaif and Vicky Kaushal become parents
Main Slider

कटरीना-विकी कौशल बने मम्मी पापा, घर आया नन्हा मेहमान

07/11/2025
PM Modi
Main Slider

‘वंदे मातरम’ माँ भारती की आराधना है… 150 साल के उत्सव पर बोले पीएम मोदी

07/11/2025
Next Post

PM मोदी आज गुजरात को देंगे चुनावी तोहफा, कई बड़े प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

यह भी पढ़ें

Huawei ने लॉंच किया Enjoy 20e, जानिए इसकी कीमत और धांसू फीचर्स

20/10/2021

चीन का Boeing 737 विमान क्रैश, 132 यात्री थे सवार

21/03/2022
geeta mahotsav

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 17 दिसंबर से शुरू, 55 हजार स्कूली बच्चे होंगे शामिल

11/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version