• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काँवड़ यात्रा पर यूपी सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, कहा- सांकेतिक रूप से होगी यात्रा

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
kanwar yatra

kanwar yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार ने कहा है कि यूपी में कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह रोक नहीं है।

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि यूपी में सांकेतिक रूप से कांवड़ यात्रा होगी। प्रदेश सरकार ने इस दौरान कुछ गाइडलाइन बनाने की बात भी कही है। केंद्र सरकार ने कहा कि राज्य सरकार भी प्रोटोकॉल को लेकर उचित निर्णय ले। केंद्र द्वारा पहले ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। मालूम हो कि कोरोना काल में कांवड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था।

बता दें कि कोरोना संकट के बीच इस महीने के अंत में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार की ओर से दी गई मंजूरी पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्‍त रुख अपना लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में यूपी सरकार को नोटिस जारी किया था। जस्टिस आरएफ नरीमन की अध्यक्षता वाली बेंच ने कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया था।

उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन मर्यादा’, धार्मिक स्थल पर हुड़दंग मचाना पड़ेगा भारी

जस्टिस आर.एफ. नरीमन ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि कोरोन महामारी के इस दौर में हमने परेशान करने वाली खबर सुनी है। जानकारी मिली है कि यूपी सरकार कांवड़ यात्रा को मंजूरी दे रही है, जबकि उत्तराखंड सरकार ने इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई करते हुए बेंच ने कहा, एक तरफ तो केंद्र सरकार कोरोना से निपटने के लिए सख्‍ती की जरूरत बताई है, वहीं यूपी सरकार ने कांवड़ यात्रा को मंजूरी दे दी है। शीर्ष अदालत ने यूपी, उत्तराखंड और केंद्र सरकार से इस मामले पर जवाब तलब किया था। कोर्ट ने कहा कि 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा की शुरुआत होगी। ऐसे में इससे पहले मामले की सुनवाई होना जरूरी है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू करने की अनुमति दे दी है, लेकिन उत्तराखंड ने इस यात्रा को रद्द करने का फैसला किया है। इस मुद्दे पर हंगामा बरपा है, क्योंकि कुछ मुद्दे उलझ गए हैं। खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा से कुछ लाख नहीं, बल्कि 3 करोड़ लोग कांवड़ यात्रा के लिए आते हैं। संक्रमण का खतरा कांवड़ मार्ग पर भी है, लेकिन हरिद्वार से ज्यादा नहीं. हरिद्वार में ज्यादा इसलिए है कि सभी अलग-अलग रास्तों से यहीं जल लेने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में संक्रमण बहुत तेजी से फैल सकता है, इसलिए हमने कांवड़ यात्रा को रद्द करने का आदेश दिया हैं। मैं खुद शिव का भक्त हूं, लेकिन संक्रमण को रोकना और कोरोना की तीसरी लहर को थामना ही हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है।

Tags: Kanwar YatraNational newsSupreme CourtUP governmentup news
Previous Post

राखी सावंत ने अपनी शादी का किया खुलासा, सलमान के लिए कही ये बात

Next Post

एक साल पहले ही रामलला के दर्शन कर पाएंगे रामभक्त, 2025 से पूरा हो जाएगा निर्माण

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Ram

एक साल पहले ही रामलला के दर्शन कर पाएंगे रामभक्त, 2025 से पूरा हो जाएगा निर्माण

यह भी पढ़ें

औरैया : रिटायर्ड पशु चिकित्सक की हत्या में शामिल तीसरा हत्यारोपी गिरफ्तार

13/09/2020
bjp leader passed away

भाजपा संगठन में इन तीन चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी  

31/12/2020
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version