• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामचंद्र पौडेल बने नेपाल के नए राष्ट्रपति

Writer D by Writer D
09/03/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Ram Chandra Poudel

Ram Chandra Poudel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काठमांडू। नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल (Ram Chandra Poudel) गुरुवार को नेपाल के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित हुए। उन्होंने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी सीपीएन (यूएमएल) के उम्मीदवार सुभाष चंद्र नेमवांग को पराजित किया। पौडेल को निर्वाचक मंडल के 50 प्रतिशत से ज्यादा मत मिलने के बाद निर्वाचित घोषित किया गया।

काठमांडू के न्यू बानेश्वर स्थित संसद भवन के मतदान केंद्र में सुबह 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक मतदान के बाद मतों की गिनती की गई। पौडेल को 33,802 और नेमवांग को 15,518 मत मिले। पौडेल (Ram Chandra Poudel) को निर्वाचक मंडल 52,628 के 50 प्रतिशत से अधिक मत मिलने के बाद निर्वाचित घोषित किया गया। जीत के लिए 26,315 मतों की आवश्यकता थी।

नेपाल के राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने वाले कुल 881 जनप्रतिनिधियों में से प्रतिनिधि सभा के 272 सदस्य, राष्ट्रीय सभा के 59 और प्रांतीय विधानसभा के 550 सदस्य शामिल हैं। संसद के दोनों सदनों- प्रतिनिधि सभा और राष्ट्रीय सभा के सदस्यों के एक मत का मूल्य 79 है। प्रांतीय विधानसभा के सदस्यों के एक मत का मूल्य 48 है।

नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पौडेल को संसद में नेपाली कांग्रेस, सीपीएन (एमसी), सीपीएन (यूएस), जनता समाजवादी पार्टी (जसपा), राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी, जनमत पार्टी, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा), नागरिक उन्मुक्ति, राष्ट्रीय जनमोर्चा का समर्थन प्राप्त था। नेमवांग को केवल उनकी पार्टी सीपीएन (यूएमएल) का समर्थन था। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) और नेपाल मजदुर किसान पार्टी (नेमकिपा) ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

सीएम योगी ने की काली माता मंदिर में पूजा, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लिया हिस्सा

पौडेल राजशाही की समाप्ति और गणतंत्र की स्थापना के बाद देश के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए हैं। इससे पहले प्रथम राष्ट्रपति के रूप में नेपाली कांग्रेस के नेता डॉ. रामवरन यादव थे। वर्तमान राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी का कार्यकाल 13 मार्च को समाप्त हो रहा है। इसके बाद पौडेल राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे।

Tags: # world newsinternational Newsnepal newsRam Chandra Paudel
Previous Post

सीएम योगी ने की काली माता मंदिर में पूजा, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Next Post

सीएम धामी ने किया पूर्णागिरि मेला का उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

28/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

28/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

24/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप की ईरान को फिर धमकी- ‘एक और बड़े ब्लास्ट के लिए तैयार रहो’, तेहरान ने दिया जवाब

24/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Next Post
CM Dhami inaugurated Purnagiri Mela

सीएम धामी ने किया पूर्णागिरि मेला का उद्घाटन

यह भी पढ़ें

cm yogi

ईद और अक्षय तृतीया पर अतिरिक्त संवेदनशीलता बरतें : सीएम योगी

27/04/2022
Akhilesh Yadav

‘अबकी बार, आलू बदलेगा सरकार!’, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

11/03/2023

कानपुर SP के खिलाफ जारी हुआ वारंट, जानें पूरा मामला

17/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version