• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानपुर SP के खिलाफ जारी हुआ वारंट, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
17/03/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उप्र के कानपुर देहात में साढ़े छह महीने से निलंबित इंस्पेक्टर को बहाल करने के मामले में काउंटर हलफनामा ना दाखिल करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। नाराजगी के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर सीजेएम कोर्ट से एसपी (Kanpur SP) के खिलाफ जमानती वारंट (Warrant) जारी किया गया है एसपी को वारंट तामील करवा दिया गया है। 23 मार्च को एसपी को पेश होना है।

जनपद के राजपुर थाने में तत्कालीन तैनात रहे इंस्पेक्टर विनोद कुमार को नाबालिग से छेड़छाड के आरोपों में 31 अगस्त 2021 को निलंबित कर दिया गया था। इंस्पेक्टर के खिलाफ तहरीर के आधार पर छेड़छाड़, पास्को, नाबालिग को धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। निलंबन अवधि तीन महीने है और इस अवधि में विवेचना भी पूरी होनी चाहिए। तीन महीने में विवेचना पूरी नहीं हुई और ना ही इंस्पेक्टर को बहाल किया गया।

इंस्पेक्टर विनोद कुमार पर छेड़छाड़ , नाबालिग को धमकाने व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज है। इससे उन्हें निलंबन अवधि का आधा वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। इसलिए इस्पेक्टर ने हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी। सुनवाई के दौरान एसपी को काउंटर हलफनामा दाखिल करने के लिए दो बार नोटिस भी जारी किया गया। इसके बाद भी एसपी ना तो कोर्ट में उपस्थित हुए ना ही कोई पक्ष रखा सिर्फ एक बार सरकारी काम में व्यस्तता होने की वजह से उपस्थित ना हो पाने की सूचना भेज दी।

एसपी को दो बार नोटिस जारी होने के बाद भी जब वह कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हुए तो इस मामले में हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई। हाईकोर्ट प्रयागराज ने यह माना की कानपुर देहात एसपी ने न्यायलय के निर्देशों को महत्व नहीं दिया और जवाब भी संतोषजनक नहीं है। इस मामले में कोर्ट ने सीजेएम को जमानती वारंट जारी करने के निर्देश दिए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एसपी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। उसे तामील भी एसपी को करवा दिया गया है।

Tags: kanpur dehat newskanpur newsKanpur Policekanpur spup newsup police
Previous Post

चलती बस बनी आग का गोला, सभी यात्री सुरक्षित

Next Post

जबरदस्त मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1027 अंक उछला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Next Post
share market

जबरदस्त मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1027 अंक उछला

यह भी पढ़ें

Textile sector

कपड़ा क्षेत्र में जापान के साथ कारोबार की रफ्तार बढ़ाने के लिए बढ़ेगी रफ्तार

04/09/2020
Rath Yatra

बांकेबिहारी की निकली रथयात्रा, भाव विभोर हुए सैंकड़ों भक्त

12/07/2021
fire brokeout

कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, डेढ करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट

22/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version