• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीरामलला के दिव्य मंदिर निर्माण की अभिलाषा पूर्ण करने पधारे पीएम मोदी को राम भक्तों की ओर से राम-राम!

Desk by Desk
05/08/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राम मंदिर निर्माण
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामभक्ति रस में सराबोर अयोध्या में उत्सव के माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को रामजन्मभूमि परिसर में पहुंच कर भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लिया।

अयोध्या में उत्सव के माहौल के बीच योगी बोले- पीएम मोदी की ओर से सभी भक्तों को राम राम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11.30 बजे यहां साकेत डिग्री कालेज में बने अस्थायी हैलीपेड पर उतरेंगे और भूमि पूजन के साथ भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे।

प्रबिसि नगर कीजे सब काजा।
हृदयँ राखि कोसलपुर राजा।।

श्री अवधपुरी में दशरथ नंदन श्रीरामलला के भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण की बहुप्रतीक्षित अभिलाषा को पूर्ण करने हेतु उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर पधार रहे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को समस्त राम भक्तों की ओर से राम-राम!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 5, 2020


अयोध्या के लिये निकलने से पहले श्री योगी ने मेजबान की भूमिका का बखूबी निर्वहन करते हुये एक के बाद एक दो ट्वीट कर राम मंदिर के प्रति अपने उल्लास का इजहार रामचरित मानस के दोहो से किया। उन्होने लिखा “ प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदयँ राखि कोसलपुर राजा।। श्री अवधपुरी में दशरथ नंदन श्रीरामलला के भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण की बहुप्रतीक्षित अभिलाषा को पूर्ण करने हेतु उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर पधार रहे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को समस्त राम भक्तों की ओर से राम-राम।”

PM मोदी आज अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण की आधारशिला के साथ लगाएंगे पारिजात का पौधा

एक अन्य ट्वीट में उन्होने कहा “ जासु बिरहँ सोचहु दिन राती। रटहु निरंतर गुन गन पाँती॥ रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता।। प्रिय राम भक्तों, आपका अभिनंदन, आपको बधाई। जय श्री राम।”

जासु बिरहँ सोचहु दिन राती। रटहु निरंतर गुन गन पाँती॥
रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता।।

प्रिय राम भक्तों, आपका अभिनंदन, आपको बधाई

जय श्री राम!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 5, 2020


गौरतलब है कि भूमि पूजन कार्यक्रम को निर्विघ्न और भव्य तरीके से सम्पन्न कराने के लिये श्री योगी निजी रूप से पल पल की जानकारी लेते रहे हैं। पिछले पांच दिनों में उन्होने तीन बार अयोध्या का दौरा किया है और तैयारियों को बारीकी से परखा है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के लोगों से दो दिन दीपोत्सव मनाने की अपील की थी। भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को अयोध्या को तीन लाख 51 हजार दीपों से रोशन किया गया था। श्री योगी ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास को दीपों से सजाया था और फुलझड़ी और अनार जलाये थे।

Tags: राम मंदिर निर्माण
Previous Post

PM मोदी आज अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण की आधारशिला के साथ लगाएंगे पारिजात का पौधा

Next Post

लखनऊ से अवधपुरी के लिए रवाना हुए मोदी, रामलला के दिव्य मंदिर निर्माण की अभिलाषा होगी पूरी

Desk

Desk

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
लखनऊ से अवधपुरी के लिए रवाना हुए मोदी

लखनऊ से अवधपुरी के लिए रवाना हुए मोदी, रामलला के दिव्य मंदिर निर्माण की अभिलाषा होगी पूरी

यह भी पढ़ें

Navratri

नवरात्रि पर इस तरह करें दुर्गा मां के हर रूप की पूजा

16/10/2020
ram mandir nirman

राम मंदिर निर्माण की नींव भरने का काम अब फरवरी से होगा शुरू

22/01/2021
TET

TET की अनिवार्यता पर रिवीजन दाखिल करेगी योगी सरकार

16/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version