• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मेरा आशय किसी को अपमानित करने का नहीं था’, प्रियंका गांधी वाले बयान पर रमेश बिधूड़ी का यू-टर्न

Writer D by Writer D
05/01/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Ramesh Bidhuri

Ramesh Bidhuri, Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी को लेकर रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri ) के विवादित बयान पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। विवाद बढ़ने के बाद रमेश बिधूड़ी ने अपने बयान पर खेद प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “किसी संदर्भ में मेरे द्वारा दिये गये बयान पर कुछ लोग गलत धारणा से राजनीतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया पर बयान दे रहे है। मेरा आशय किसी को अपमानित करने का नहीं था, परंतु फिर भी अगर किसी भी व्यक्ति को दुख हुआ है तो मैं खेद प्रकट करता हूं।”

बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri ) का ये बयान चौकाने वाला है क्योंकि इस ट्वीट से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने माफी मांगने से इंकार करते हुए कहा था कि कांग्रेस पहले लालू यादव से माफी मंगवाए। साथ ही कहा था कि जिस प्रकार की ये भाषा का प्रयोग करेंगे वैसे ही जवाब दिया जाएगा। पहले जिसने गलती की वो माफी मांगेगा।

किसी संदर्भ में मेरे द्वारा दिये गये बयान पर कुछ लोग ग़लत धारणा से राजनैतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया पर बयान दे रहे है। मेरा आशय किसी को अपमानित करने का नहीं था। परंतु फिर भी अगर किसी भी व्यक्ति को दुख हुआ है तो मैं खेद प्रकट करता हूँ।@JPNadda @Virend_Sachdeva @PandaJay @ANI…

— Ramesh Bidhuri (@rameshbidhuri) January 5, 2025

‘प्रियंका गांधी के गालों जैसी कालकाजी की बनवा देंगे सड़कें…, रमेश बिधूड़ी के बयान के बाद कांग्रेस हमलावर

एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रमेश बिधूड़ी ने कहा था कि लालू यादव झूठ बोलते थे कि वे बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों की तरह बना देंगे। वो तो नहीं बना पाए, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, कालका जी के सुधार कैंप के सामने वाली, अंदर वाली सभी सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों की तरह बना देंगे।

बयान का हुआ था विरोध

बिधूड़ी के इस बयान का बड़े पैमाने पर विरोध किया गया था। विरोध करने वालों में कांग्रेसी ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के नेता भी शामिल थे।

कांग्रेस ने पवन खेड़ा ने रमेश बिधूड़ी के इस बयान का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत, ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।

Tags: delhi electionsRamesh Bidhuri
Previous Post

2027 में योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार बनाएं सीएम: नायब सिंह

Next Post

OYO में अनमैरिड कपल की नो एंट्री, जारी हुआ नया फरमान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
OYO

OYO में अनमैरिड कपल की नो एंट्री, जारी हुआ नया फरमान

यह भी पढ़ें

Salman Khan

‘5 करोड़ दो या…’, सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

05/11/2024
cm yogi

मुख्यमंत्री के दरबार में शिकायत लेकर पहुंचे, मुस्कान लेकर लौटे

01/09/2025

जयपुर में 90 रुपये लीटर के करीब पहुंचा पेट्रोल

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version