• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘5 करोड़ दो या…’, सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Writer D by Writer D
05/11/2024
in मनोरंजन
0
Salman Khan

Salman Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को बार-बार मिल रही धमकियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सलमान खान की जान को खतरा बना हुआ है। एक बार फिर उन्हें धमकी मिली है। दरअसल मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल सेल को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरा मैसेज आया है।

ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए मैसेज में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई की तरफ से यह धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं, तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या फिर 5 करोड़ रुपये देने चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता, तो वो सलमान खान को जान से मार देंगे। इस मैसेज में लिखा गया है कि हमारी गैंग आज भी सक्रिय है।

सलमान (Salman Khan) को फिर मिली जान से मारने की धमकी

सलमान खान के नाम पर आए इस धमकी भरे मैसेज की जानकारी आधी रात को मिली। पुलिस के मुताबिक, कल (सोमवार) आधी रात को ट्रैफिक कंट्रोल रूम में काम करने वाले अधिकारी ने जब यह मैसेज पढ़ा, तब उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिल पाई। फिलहाल पुलिस धमकी देने वाले शख्स की तलाश कर रही है। ऐसा ही कुछ 5 दिन पहले भी हुआ था। दरअसल 30 अक्टूबर को भी एक अज्ञात शख्स ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल को धमकी भरा मैसेज भेजा था। साथ ही 2 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। इस दौरान कहा गया था कि अगर उसे पैसे नहीं मिले तो वो सलमान खान को जान से मार देंगे।

फिलहाल सलमान खान को मिली धमकी के मामले में वर्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही जिस नंबर से धमकी भरा मैसेज आया था, उसको भी ट्रेस किया जा रहा है।

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, एक्टर से की ये बड़ी डिमांड

सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही उनकी सुरक्षा को टाइट कर दिया है। लेकिन धमकी भरे मैसेज रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि उनके पिता सलीम खान को भी धमकी मिल चुकी हैं। इन धमकियों और हमलों की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के साथी लेते दिखाई दिए हैं। वहीं इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

इस वक्त सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग करने हैदराबाद गए हुए हैं। जहां उनका रश्मिका मंदाना के साथ एक स्पेशल सीक्वेंस शूट होना है, जिसे खत्म करने के बाद वो वापस मुंबई आएंगे।

Tags: bollywood gossipsSalman Khan
Previous Post

अब सीएम योगी खुद करेंगे नए DGP का सेलेक्शन, जानें कितना होगा कार्यकाल

Next Post

सुप्रीम कोर्ट का प्राइवेट प्रॉपर्टी को लेकर ऐतिहासिक फैसला, कहा- सरकार इन्हें नहीं ले सकती

Writer D

Writer D

Related Posts

Ravi Kishan
मनोरंजन

वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’

12/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
John Abraham
मनोरंजन

जॉन अब्राहम की धांसू एंट्री! शिवम नायर की अगली फिल्म में निभाएंगे अहम रोल

08/08/2026
Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Afsana Khan
मनोरंजन

अफसाना खान का इंस्टाग्राम हुआ हैक, फैंस से की ये बड़ी अपील

04/08/2026
Next Post
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट का प्राइवेट प्रॉपर्टी को लेकर ऐतिहासिक फैसला, कहा- सरकार इन्हें नहीं ले सकती

यह भी पढ़ें

rape

नवाबों के शहर में 8 साल की मासूम से रेप, हालत गंभीर

20/09/2022
Israeli Attack

इजरायल ने लेबनान और गाजा पट्टी पर बरसाए बम

07/04/2023

मानहानि मामले में राहुल गांधी को ‘सुप्रीम’ राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगी अंतरिम रोक

20/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version