• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला रजत हिंडोले में होंगे विराजमान, रामनगरी में बिखरेगी झूलनोत्सव की छटा

Writer D by Writer D
04/08/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामनगरी के सैकड़ों मंदिरों में झूलन उत्सव का उल्लास सावन शुक्ल तृतीया से छलकने लगेगा। जबकि कुछ मंदिरों में पंचमी तिथि यानि नौ अगस्त से झूलन महोत्सव की धूम होगी। रामलला (Ramlala) के दरबार में भी सावन शुक्ल पंचमी तिथि से झूलन महोत्सव की धूम होगी। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रामलला समेत चारों भाईयों की उत्सव मूर्ति को रजत हिंडोले पर विराजमान कर रोजाना सांस्कृतिक संध्या सजाई जाएगी।

रामनगरी का ऐतिहासिक सावन झूला मेला सात अगस्त से शुरू होगा। अयोध्या के मंदिरों में झूलनोत्सव की अलग-अलग परंपरा है। रामलला के दरबार में झूलनोत्सव पंचमी तिथि से शुरू होता है।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला (Ramlala) समेत चारों भाईयों की उत्सव मूर्ति को रजत हिंडोले पर विराजमान कर झूलनोत्सव मनाया जाएगा।

‘प्रिय भारतीय सेना, मेरे प्यारे वायनाड में…’, आर्मी के कार्यों को देख भावुक हुआ तीन साल का रेयान

रामलला (Ramlala)  के लिए 2022 में ही 21 किलो चांदी से झूला तैयार कराया गया था। हर रोज शाम छह से सात बजे तक सांस्कृतिक संध्या भी सजेगी।

राम मंदिर के दूसरे तल का 50 फीसदी काम पूरा

राम मंदिर निर्माण कार्य की गति भी तेज कर दी गई है। उधर राम मंदिर के द्वितीय तल का काम तेजी से चल रहा है। द्वितीय तल का निर्माण नवंबर के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। दूसरे तल की ऊंचाई 19.5 फीट होगी। अब तक 10 फीट ऊंचाई तक के स्तंभ लग गए हैं। इस लिहाज से द्वितीय तल का करीब 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

Tags: ayodhya newsjhulan mahotsavRamlalaup news
Previous Post

‘प्रिय भारतीय सेना, मेरे प्यारे वायनाड में…’, आर्मी के कार्यों को देख भावुक हुआ तीन साल का रेयान

Next Post

राम मंदिर के लिए 1 करोड़ देने वाले महंत के खाते में सेंध, निकाले गए 90 लाख रुपये

Writer D

Writer D

Related Posts

Double Decker Food Truck
उत्तर प्रदेश

डबल डेकर फूड ट्रक’ के जरिए उत्तर प्रदेश पर्यटन को मिलने जा रही विशिष्ट पहचान

09/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में समस्याओं का त्वरित समाधान, 89.41 लाख रुपये के जीपीएफ का कराया भुगतान

09/07/2026
University students will become campus brand ambassadors of UP
उत्तर प्रदेश

यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स बनेंगे यूपी के कैंपस ब्रांड एम्बेसडर

09/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दो महिलाओं को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए दिए नियुक्ति पत्र

09/07/2026
CM Yogi unveiled the statue of Rani Avanti Bai Lodhi.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा – ‘जब अच्छे नेता चुने जाते हैं, तब महापुरुषों को मिलता है सम्मान’

09/07/2026
Next Post
Mahant Kanak Bihari Das

राम मंदिर के लिए 1 करोड़ देने वाले महंत के खाते में सेंध, निकाले गए 90 लाख रुपये

यह भी पढ़ें

CM Yogi

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए यूपी के 762 नगरों के विकास पर योगी सरकार का फोकस

04/10/2023
Storm

दिल्ली-NCR में मौसम का रौद्र रूप, 128 KM/घंटा की रफ्तार से चली हवा

10/06/2026
Mukhtar Ansari Ambulance case

मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण में हुई पहली गिरफ्तारी, मऊ से पकड़ा गया आरोपी

06/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version