• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुरक्षा के लिहाज से सील हुई राम की नगरी, निमंत्रित मेहमानों के अलावा किसी को एंट्री नहीं

Desk by Desk
05/08/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
सुरक्षा के लिहाज से सील हुई राम की नगरी

सुरक्षा के लिहाज से सील हुई राम की नगरी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अयोध्या में भूमि पूजन के शुभारंभ में कुछ घंटे बाकी हैं। पूरी अयोध्या नगरी में जश्न का माहौल है। भूमि पूजन के पल जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे अयोध्या के लोगों में उत्साह और उल्लास बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री खुद इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने जा रहे हैं, इसलिए सुरक्षा-व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। समूचे अयोध्या शहर को सील कर दिया गया है। बाहर से नगर में आने वाली किसी भी गाड़ी को प्रवेश की इजाजत नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर की आधारशिला रखने जा रहे हैं. इससे पहले भूमि पूजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अयोध्या में चारों ओर भूमि पूजन का जश्न मनाया जा रहा है। कहीं आश्रमों में भजन-कीर्तन चल रहा है तो कहीं लोग बधाई गीत गा रहे हैं। साधु-संतों के साथ आम लोग भी खुशी के इस पल में शामिल हैं। कुल मिलाकर अयोध्या पूरी तरह से राममय हो चुकी है।

रामलला के प्रथम दर्शन के साथ जानिए राम मंदिर निर्माण में छिपी राष्ट्रीय एकता की भावना

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। अयोध्या के बाहर और भीतर कई नाके बनाए गए हैं जहां हर गाड़ियों की चेकिंग हो रही है। बाहर से किसी वाहन को अंदर आने की इजाजत नहीं है। यहां तक कि दोपहिया वाहनों की भी सख्त चेकिंग चल रही है। सुरक्षा व्यवस्था के बारे में यूपी पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने मंगलवार को बताया कि अयोध्या जिले से लेकर राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलर्ट जारी किया गया है।

राम जन्मभूमि के आसपास का इलाका रेड जोन घोषित कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से यातायात में भी बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा, भूमि पूजन के वक्त जिले से अंदर-बाहर जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रशांत कुमार के मुताबिक, रामजन्मभूमि के आसपास के इलाके को एसपीजी और पैरामिलिट्री फोर्स ने अपने अंडर में ले लिया है।

अयोध्या की सीमा को मंगलवार शाम सील कर दिया गया था। यहां हर एक गतिविधि पर पुलिस की नजर है। भूमि पूजन के कार्यक्रम में लगभग 170 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए हर एक अतिथि को स्पेशल कोड दिया गया है। इसी कोड के आधार पर उन्हें कार्यक्रम में प्रवेश की इजाजत मिलेगी। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मंगलवार को एसपीजी ने पूरे कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Tags: 24ghante online.comAyodhya needle seal for securityPM Modi will participate in Bhoomi Pujantoday will be Bhoomi Pujanआज होगा भूमि पूजनपीएम मोदी करेंगे भूमि पूजन में शिरकतसुरक्षा के लिहाजा से अयोध्या सुई सील
Previous Post

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव निलंगेकर का निधन, कोरोना से संक्रमित थे

Next Post

पांच सदियों का इंतजार खत्म, चांदी की ईंट रख मोदी करेंगे शुभारंभ, जानिए पूरा कार्यक्रम

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
राम मंदिर भूमिपूजन

पांच सदियों का इंतजार खत्म, चांदी की ईंट रख मोदी करेंगे शुभारंभ, जानिए पूरा कार्यक्रम

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

helo ride gm arrested

हेलो राइड के जनरल मैनेजर को STF ने किया गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी का आरोप

18/07/2021

गलती से भी मनुष्य जिंदगी में ना करें ये काम, मिलती है असफलता

03/09/2020
AK Sharma

रूफटॉप नेट बिलिंग कामर्शियल एवं इन्डस्ट्रियल रूफटॉप सोलर पावर में लागू: एके शर्मा

06/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version
Ads Ads