• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामयुग की होगी वापसी, इस राज्य में बनेगा पानी पर तैरते पत्थरों से बना पुल

Writer D by Writer D
07/11/2021
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

त्रेतायुग में प्रभु राम ने लंका पहुंचने के लिए वानर सेना की मदद से समुद्र पर तैरते पत्थरों से पुल बनाया था। अब कलयुग में फिर से वैसे ही पत्थरों से पुल बनाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के इंजीनियरिंग विभाग और उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज मिलकर शोध करेंगे।

दरअसल विक्रम विवि के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा मिलकर रामसेतु के पत्थरों पर रिसर्च किया जाएगा और रामसेतु के पत्थरों की तरह पानी पर तैरने वाला मटेरियल तैयार किया जाएगा। पिछले दिनों इसी को लेकर दोनों संस्थानों के बीच एक एमओयू साइन किया गया है। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान विक्रम विश्वविद्यालय एवं उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच अकादमिक कार्यों के विस्तार के लिए एमओयू साइन किया गया।

प्राचीन ग्रंथ रामायण, रामचरितमानस एवं पुराणों का अध्ययन कर टेक्नोलॉजी को विकसित करने के लिए कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पांडेय एवं  इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जेके श्रीवास्तव ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। दोनों संस्थान संयुक्त रूप से प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति का अध्ययन कर रिसर्च एवं डेवलपमेंट कार्य करेंगे। इस हेतु संस्कृत अध्ययनशाला विक्रम विश्वविद्यालय की भी सहायता ली जाएगी। एसओईटी संस्थान के निदेशक डॉ. गणपति अहिरवार ने एमओयू के लाभ बताए। रिसर्च एवं डेवलपमेंट कार्य हेतु दोनों संस्थान एक दूसरे की प्रयोगशाला का उपयोग करेंगे।

बैठक में चर्चा हुई कि बायो डिग्रेडेबल मटेरियल एवं मशरुम मायसिलियम आदि का उपयोग कर निर्माण कार्य में लगने वाले ईट का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य हेतु दोनों संस्थानों द्वारा मिलकर रिसर्च किया जाएगा। रामसेतु निर्माण में उपयोग किए गए तैरने वाले पत्थर पर रिसर्च कार्य कर उसके समतुल्य सामान आधुनिक मटेरियल का निर्माण कर सकेंगे।

लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन युवकों की डूबकर मौत

विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार का कहना है विश्वविद्यालय में नवाचार पर जोर दिया जाता है। इस क्रम में रामचरित मानस में डिग्री कोर्स शुरू किया है। रामसेतु का अध्ययन भी करना चाहते हैं। उस पत्थर के बारे में जानना चाहते हैं जो पानी पर तैरा था। कुछ रिसर्च में यह बात सामने आई है कि उक्त पत्थर प्यूबिक मटेरियल से बना है लेकिन हम उस स्ट्रक्चर को प्रयोगशाला में बनाना चाहते हैं। यदि ऐसा होता है तो देश में कम वजन वाले पुल पुलिया व भवन बना सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय व इंजीनियरिंग कॉलेज मिलकर काम करेंगे। एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दोनों संस्थान काम करेंगे।

Tags: madhya pradesh newsNational newsramsetuUjjain News
Previous Post

लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन युवकों की डूबकर मौत

Next Post

T20 WC: टीम इंडिया का टूटा सपना, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post

T20 WC: टीम इंडिया का टूटा सपना, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

यह भी पढ़ें

arrested with smack

भारी मात्रा में अवैध स्मैक समेत मादक तस्करों को पुलिस ने दबोचा

05/03/2021
5G

टेक्नोलॉजी के नए युग में भारत न किया प्रवेश, पीएम मोदी ने लॉंच की 5G सेवा

01/10/2022
Wholesale Inflation

अगस्त में थोक मुद्रा स्फीति बढ़कर शून्य से नीचे

14/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version