• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सेक्स कितनी बार करती हो, ब्रेस्ट का …’, रानी चटर्जी ने खोली साजिद खान की पोल

Writer D by Writer D
16/10/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
Rani Chatterjee

Rani Chatterjee exposes Sajid Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के कंटेस्टेंट साजिद खान (Sajid Khan) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां राखी सावंत ने रोते हुए कहा है कि साजिद को एक और मौका मिलना चाहिए वरना वो सुसाइड कर लेंगे, वहीं दूसरी तरफ शर्लिन चोपड़ा और रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) जैसी तमाम एक्ट्रेसेज आगे आकर साजिद खान के शो में होने का विरोध कर रही हैं। रानी चटर्जी ने बताया कि साजिद खान ने उन्हें घर पर बुलाकर पूछा था कि वह कितनी बार सेक्स करती हैं?

साजिद खान (Sajid Khan) की रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने खोली पोल

रानी (Rani Chatterjee) कहती हैं- इस बार तो बिग बॉस देखकर मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। खासकर साजिद खान को देखकर मेरा दिल टूटता है। मीटू के दौरान उनका असली चेहरा जब सामने आया था, तो हम जैसे कई लोगों को तसल्ली हुई थी कि चलो कोई तो है, जिसमें हिम्मत है। लड़कियों को आवाज उठाते देखकर मैं बहुत खुश हुई थी। बिग बॉस में उन्हें देखकर मेरा खून खौलता है। समझ नहीं आता कि बिग बॉस उनकी इमेज को क्लीन करने में क्यों लगे हुए हैं।

रानी ने अपने साथ हुए हैरेसमेंट के बारे में बात करते हुए कहा- मैंने हिम्मतवाला फिल्म के दौरान साजिद की टीम से कॉन्टैक्ट किया था। साजिद ने मुझे कॉल करके कहा था कि वो मुझसे डायरेक्ट कॉन्टैक्ट करना चाहते हैं। फिर जब हमारी फोन पर बात हुई, तो उन्होंने कहा कि तुम मेरे घर आ जाओ वहीं मुलाकात हो जाएगी। साथ ही हिदायत दी कि फॉर्मल मीटिंग है तो किसी मैनेजर या पीआर को लेकर मत आना अकेली ही आना।

रानी (Rani Chatterjee) ने साजिद (Sajid Khan) पर लगाए ये गंभीर आरोप

रानी (Rani Chatterjee) ने आगे कहा- ‘बॉलीवुड के इतने बड़े डायरेक्टर हैं, तो मैंने उनकी बात मान ली। मैं जुहू स्थित उनके घर पहुंची, तो उनके घर पर वो अकेले थे। साजिद ने मुझसे पहले कहा कि तुम्हें धोखा-धोखा आइटम सॉन्ग के लिए कास्ट करने वाला हूं। इसमें तुम्हें छोटा लहंगा पहनना होगा। मुझे अपने पैर दिखाओ। मैं लॉन्ग स्कर्ट पहन कर गई थी, तो उन्होंने मुझसे पैर दिखाने को कहा। मुझे लगा शायद ऐसे ही होता है, मैंने अपने पैर दिखाए, घुटने तक। ‘

32 एकड़ जमीन के मालिक हैं इस गांव के बंदर, मिलता है खास सम्मान

एक्ट्रेस ने बताया, ‘मैं डर गई थी। फिर बोलने लगे कि अपना ब्रेस्ट की साइज बताओ। मुझसे शर्माओं मत, तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड है या नहीं। सेक्स कितनी बार करती हो। जब ये सब सुना न, तो मैं असहज हो गई और कह दिया कि आप किस तरह की बातें कर रहे हैं। मैं बहुत अनकंफर्टेबल हो रही हूं। तो वो भी चौंक कर डर गए। उन्हें लगा था कि मैं उनका फेवर करूंगी। मैं फौरन वहां से निकल गई। यहां तक कि उन्होंने मुझे गंदे तरीके से छूने की भी कोशिश की थी।’

शर्लिन चोपड़ा को दिखाया था प्राइवेट पार्ट

पहले जहां शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर सलमान खान को टैग करते हुए लिखा था कि अगर साजिद ने उनकी किसी जानने वाली के साथ ऐसा किया होता तो क्या तब भी वह उन्हें शो में आने का मौका देते। शर्लिन ने बताया था कि साजिद ने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर उनसे उसे रेटिंग देने को कहा था।

Tags: #MeToo campainbb 16bigg boss 16rani chatterjeeSajid Khansajid khan controversySalman Khansharlen chopratv gossips
Previous Post

धनतेरस पर झाड़ू लाना होता है शुभ, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Next Post

उत्तराखंड में प्रतिभा की कमी नहीं, उसे आगे लाने की जरूरत: धर्मेन्द्र प्रधान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
मनोरंजन

दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Next Post
Dharmendra Pradhan

उत्तराखंड में प्रतिभा की कमी नहीं, उसे आगे लाने की जरूरत: धर्मेन्द्र प्रधान

यह भी पढ़ें

Owaisi met BJP leader Giriraj Singh

अचानक गिरिराज सिंह से मिलने पहुंचे ओवैसी, सियासी गलियारे में मची हलचल

11/12/2024
रीता बहूगुणा

बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा कोरोना पॉजिटिव

14/01/2022
SBI

SBI ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, ब्याज दरों में किया इजाफा

15/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version