• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेप पीड़िता गर्भवती लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
09/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मैनपुरी
0
Burnt Alive

burnt alive

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। जिले में एक गर्भवती लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने (Burnt Alive) का मामला सामने आया है। लड़की की हालत गंभीर है। पहले उसे जिला अस्पताल, फिर सैफई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित लड़की के साथ रेप (Rape) हुआ था। इस मामले में गांव में पंचायत भी बैठी थी। घटना वाले दिन आरोपी की मां शादी के बहाने लड़की को अपने साथ लेकर गई थी।

घटना थाना कुरावली इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, बीती 6 अक्टूबर को आरोपी की मां गांव में ही रहने वाली पीड़ित के घर पहुंची और अपने आरोपी बेटे से शादी कराने के बहाने लड़की को अपने साथ घर ले गई। उसी रात आरोपी और उसके घर वालों ने लड़की को जिंदा जला दिया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की मां का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी अभिषेक ने तीन माह पहले बेटी के साथ रेप किया था। घटना के वक्त लड़की घर में अकेली थी, तभी आरोपी अंदर घुस आया और धमकाकर घटना को अंजाम दिया था। डर की वजह से लड़की ने घरवालों को भी घटना के बारे में नहीं बताया। लेकिन जब एक दिन बेटी के पेट में दर्द हुआ तो मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई। वहां पता चला कि लड़की प्रेग्नेंट है।

बाद में मां ने बेटी की काउंसिलिंग की तो उसने पूरी बात बताई। युवती की मां ने कार्रवाई करने की बात कही तो गांव के ही कुछ लोग सामने आ गए और पंचायत कराई थी। पंचायत में आरोपी के घरवाले लड़की को अपने घर की बहू बनाने के लिए तैयार हो गए थे। आरोपी की मां 6 अक्टूबर को लड़की को अपने साथ लेकर गई और उसी रात घर वालों की मदद से लड़की को आग के हवाले कर दिया, जिससे लड़की काफी ज्यादा झुलस गई।

पीड़ित लड़की सैफई में भर्ती, हालत गंभीर

पीड़ित लड़की को तत्काल मैनपुरी जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने लड़की की मां की तहरीर के आधार आरोपी और उसके परिजन के खिलाफ धारा 307, 376 और पास्को एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।

Tags: crime newsmainpuri newsup news
Previous Post

आज रात चंद्रमा की रोशनी से बरसेगा अमृत

Next Post

कांग्रेस नेता भंवरलाल शर्मा का निधन, राहुल को कहा था ‘जोकर’

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

09/06/2026
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

09/06/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का किया लोकार्पण

09/06/2026
CM Yogi inaugurated Project Ganga.
उत्तर प्रदेश

डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : मुख्यमंत्री

09/06/2026
CM Yogi
Main Slider

राम नाम में जीवन की हर समस्या का समाधानः गोरक्षपीठाधीश्वर

09/06/2026
Next Post
bhanwarlal sharma

कांग्रेस नेता भंवरलाल शर्मा का निधन, राहुल को कहा था 'जोकर'

यह भी पढ़ें

दूसरा आर्थिक पैकेज

केंद्र सरकार दूसरे दौर में नए राहत पैकेज को लेकर जल्दबाजी में नहीं

04/10/2020
Murder

कुल्हाड़ी से मारकर की पति की निर्मम हत्या

03/03/2023
Karnataka Assembly Election

कर्नाटक में कांग्रेस के लिए बजरंग बली लाए ‘संजीवनी, बीजेपी की लगा दी ‘लंका’

13/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version