• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा विधायक ब्रजभूषण की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग,आरोपी फरार

Writer D by Writer D
13/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, महोबा
0
BJP MLA Brij Bhushan

भाजपा विधायक की गाड़ी पर जानलेवा हमला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की चरखारी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक की गाड़ी को निशाना बनाकर अज्ञात बंदूकधारियों ने जानलेवा हमला किया। हमले के दौरान विधायक अपनी गाड़ी में नहीं थे।

पुलिस उप अधीक्षक राजेश पांडेय ने रविवार को बताया कि भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत की गाड़ी पर कल रात चरखारी कोतवाली क्षेत्र के करहरा खुर्द गांव के निकट अज्ञात असलहाधारी बदमाशो ने हमला किया। उन्हे शनिवार को आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होना था मगर किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। विधायक ने तब अपने स्थान पर निजी सचिव रोहित कटियार और सुरक्षा कर्मियों को अपनी गाड़ी से भेज दिया।

उन्होने बताया कि गांव से पहले ही एक स्थान पर घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने विधायक की गाड़ी के निकट आते ही असलहों से फायर करते हुए हमला बोल दिया। उन्होंने लाठी डंडों से कार में प्रहार भी किए। इस गाड़ी के पीछे चल रही एस्कार्ट गाड़ी से सुरक्षा कर्मियों के बाहर निकल मोर्चा सम्भालने पर बदमाश जंगल की तरफ भाग गए।

पंजाब : किसानों आंदोलन के समर्थन में डीआईजी लखविंदर सिंह जाखड़ का इस्तीफा

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रात में ही चरखारी से पहुंची पुलिस फोर्स तथा विधायक के सुरक्षा जवानों ने मिलकर जंगल मे बदमाशो की खोजबीन की लेकिन उनका कही कोई पता नही लग सका। इस घटना को विधायक ब्रजभूषण राजपूत पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला किये जाने की कोशिश माना जा रहा है। प्रकरण में विधायक के निजी सचिव रोहित कटियार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

इस बीच घटना स्थल पर पुलिस की खोजबीन में बदमाशों की अपाचे बाइक बरामद की गई है। इस बाइक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर अब बदमाशो के विषय मे जानकारी की जा रही है। बदमाशो के शीघ्र गिरफ्तार कर लिए जाने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि चरखारी के भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत अपनी कट्टर हिंदूवादी छवि के लिए जाने जाते है। अयोध्या में राम मंदिर के विरोध पर मुस्लिमो की हज यात्रा रोकने आदि के पूर्व में दिए बयानो से वह काफी चर्चा में रहे है।

Tags: BJP MLA Brij Bhushancrime newscrime news in hindiup news
Previous Post

टाटा की एसयूवी Harrier का पेट्रोल वर्जन टेस्टिंग के दौरान दमदार आया नजर

Next Post

2001 Parliament Attack : पीएम मोदी और अमित शाह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
tribute to martyrs of parliament attack

2001 Parliament Attack : पीएम मोदी और अमित शाह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

hemp recovered

बेशकीमती पेड़ कटाने के आरोप में प्राचार्य समेत सात गिरफ़्तार, लकड़ी बरामद

20/12/2020

आशुतोष टंडन ने मुरादाबाद में किया 52 योजनाओं का शिलान्यास व आठ का लोकार्पण

09/03/2021
arrested

हवाला रैकेट का भंडाफोड़, 25 लाख नकद के साथ दो गिरफ्तार

10/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version