• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनुसूचित जनजाति से जुड़े हर परिवार को आवास देने वाला यूपी पहला राज्य: सीएम योगी

Writer D by Writer D
18/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गुरुवार शाम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भाजपा का शासनकाल समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति की सत्ता के सिंहासन तक पहुंचने की सुफल यात्रा है। यह अंत्योदय से राष्ट्रोदय की यात्रा है।

उन्होंने कहा कि एक सामान्य जनजातीय परिवार की बहन द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर आसीन होना इसी अंत्योदय से राष्ट्रोदय का प्रतीक है। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के हिस्से आई इस उपलब्धि से पूरा देश उत्साहित है। हर तबका अभिभूत है। यह सब सम्भव हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व से। सबका साथ, सबका, विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का उनका विजन आज समाज के हर तबके में नजर आता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर के हम सभी साक्षी बन रहे हैं। यह क्षण गौरवपूर्ण है और महत्वपूर्ण भी। भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनसंघ के संस्थापकों ने जो सपना देखा था और जो संकल्प लिया था वह हमारे लिए मंत्र है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाने की जो परिकल्पना की थी आज वह परिकल्पना साकार रूप में देश दुनिया के सामने है। अनुसूचित जनजाति समाज से जुड़ी बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने का अवसर मिलना पार्टी के महापुरुषों के सपनों को साकार करने जैसा है। यह भारतीय मूल्यों व भारतीय आदर्शों का बेहतरीन सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक अभियान ”एक भारत श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार करने वाला है।

अंत्योदय लक्ष्य को प्राप्त कर रही भाजपा सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें अंत्योदय के लक्ष्यों को प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि क्या कभी किसी ने सोचा था कि ऐसी भी सरकार आएगी जो करोड़ों गरीबों को घर देगी, शौचालय देगी, निशुल्क बिजली व रसोई गैस कनेक्शन देगी। पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सब संभव हुआ है। देश मे 10 करोड़ गरीब परिवारों को शौचालय बनाकर दिए गए। ये शौचालय नारी गरिमा के साथ विकास के भी प्रतीक हैं। इन शौचालयों के होने से 50 करोड़ों लोग खुले में शौच से होने वाली बीमारियों से मुक्त हो सके हैं। देश में 3 करोड़ गरीबों के आवास बनाए गए, 8 करोड़ गरीब परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, 4 करोड़ गरीबों को निशुल्क बिजली कनेक्शन, 10 करोड़ गरीबों को आयुष्मान कार्ड दिए गए। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में 2.61 करोड़ गरीब परिवारो को शौचालय, 43 लाख को आवास, 1.70 करोड़ को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, 15 करोड़ को मुफ्त डबल राशन आदि की सौगात दी गई। हर घर को शुद्ध जल के लिए नल से जोड़ा जा रहा है।

धारा 370 समाप्त हुआ एससी-एसटी को मिलने लगा जम्मू कश्मीर में आरक्षण लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जम्मू कश्मीर को लेकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नारा दिया था एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधानन नहीं चलेंगे। पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर न केवल डॉमुखर्जी के सपने को पूरा किया है बल्कि आतंकवाद की अंतिम ताबूत पर कील भी ठोंक दिया है। धारा 370 समाप्त होने से जम्मू कश्मीर में एससी-एसटी लोगों को अब आरक्षण का लाभ भी मिलने लगा है।

एसटी से जुड़े हर वंचित को आवास देने वाला यूपी पहला राज्य

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बताया कि उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य है जिसने अनुसूचित जनजाति (एसटी) से जुड़े हर उस परिवार को प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना से आच्छादित किया है जिनके पास आवास की सुविधा नहीं थ। थारू, कोल, मुसहर, सहरिया, वनटांगिया आदि के लिए शासन की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत सुनिश्चित कराया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, वीर शिवाजी महाराणा प्रताप के सहयोगी बनकर जनजजातीय समुदाय ने सदैव राष्ट्र के हित में अपना योगदान दिया है। इन जनजातीय समुदाय के लोगों को लाभ पहली बार बीजेपी की सरकार में मिला। पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चार-पांच दशकों से वनवासी कल्याण कल्याण छात्रावास का संचालन कर जनजाति के बच्चों को आगे बढ़ा रहा है।

135 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी है भाजपा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी व्यक्ति, परिवार, क्षेत्र, जाति या मजहब की पार्टी नहीं है। बल्कि यह देश की 135 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी है। इसी वजह से यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई है।

छोटे समूह बनाकर जनजातीय लोगों को दिलाएं योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जनजातीय समुदाय के बीच और पैठ बढ़ाने के लिए व्यवहारिक टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में कार्यकर्ता छोटे समूह बनाकर जनजातीय लोगों से संवाद करें। उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। यदि कोई जनजातीय व्यक्ति किसी योजना के लाभ से वंचित है तो व्यक्तिगत प्रयास कर उसे संबंधित योजना का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी समूहों और ईको। टूरिज्म से जोड़कर जनजातियों का आर्थिक उत्थान किया जा सकता है। जनजातियों का प्रकृति से भावनात्मक जुड़ाव होता है और उनको साथ लेकर ईको टूरिज्म की संभावनाओं को काफी आगे बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें समूचे समाज को विकास व स्वावलंबन के पद पर लेकर आगे बढ़ना है।

राजू श्रीवास्त की हालत नाजुक, हालत में नहीं हो रहा कोई सुधार

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण प्रदेश प्रभारी लक्ष्मण आचार्य, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गौड़, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एडवर्ड सोरेन, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, महापौर सीताराम जायसवाल, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

राजू श्रीवास्त की हालत नाजुक, हालत में नहीं हो रहा कोई सुधार

Next Post

जूनियर इंजीनियर की पत्नी से लूट, CCTV में कैद हुए लुटेरे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी: सीएम योगी

15/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव मौर्य

15/07/2026
SIT re-enters Ram Temple offering theft case
Main Slider

राम मंदिर चंदा चोरी: आज खुलेगा महा-घोटाले का पूरा राज, SIT दाखिल करेगी अंतिम रिपोर्ट

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पहले यूपी में नौकरियां नहीं थीं, भर्ती में होती थी वसूली: CM योगी

15/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Next Post
snatching

जूनियर इंजीनियर की पत्नी से लूट, CCTV में कैद हुए लुटेरे

यह भी पढ़ें

27 दिसंबर को किया जाएगा बीपीएसएसएससी एएसआई भर्ती परीक्षा

06/10/2020
Suvendu Adhikari

सुवेंदु अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व सुरक्षा गार्ड की पत्नी ने लगाया यह आरोप

09/07/2021
सुशांत की मौत पर पूर्व एक्टिंग कोच बोले On Sushant's death, the former acting coach said

सुशांत की मौत पर पूर्व एक्टिंग कोच बोले-‘ दाल में काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है’

25/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version