• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉ. कफील खान पर लगी रासुका तीन महीने और बढ़ी, पत्नी ने पूछा- किस जुर्म की सजा दी जा रही?

Desk by Desk
17/08/2020
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, मथुरा, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पिछले छह महीने से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत मथुरा जेल में बंद डॉक्टर कफील खान को जेल में रखने की अवधि तीन महीने और बढ़ा दी गई है। गत चार अगस्त को गृह विभाग के अनु सचिव विनय कुमार के दस्तखत से जारी एक आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 (2) के तहत कफील खान को 13 फरवरी 2020 को अलीगढ़ जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर निरुद्ध किया गया है।

इस अधिनियम की धारा 10 के तहत यह प्रकरण परामर्श दात्री परिषद के पास भेजा गया था जिसने रिपोर्ट दी है कि कफील को जेल में रखने के पर्याप्त कारण मौजूद हैं, लिहाजा गत छह मई को उसे रासुका के तहत तीन महीने और जेल में रखे जाने के आदेश दिए थे।

महाराष्ट्र में कोरोना के 24 घंटों में 11,111 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 6 लाख के करीब

आदेश के मुताबिक अब उत्तर प्रदेश परामर्श दात्री परिषद की रिपोर्ट और अलीगढ़ के जिला अधिकारी से प्राप्त आख्या पर विचार करने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अधिनियम की धारा 12 (1) के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए डॉक्टर कफील को निरुद्ध रखने की अवधि को तीन महीने और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यानी अब वह कम से कम 13 नवंबर तक जेल में रहेंगे।

इस आदेश से क्षुब्ध कफील की पत्नी डॉक्टर शबिस्ता खान ने एक वीडियो जारी करके कहा कि उनके पति को किस जुर्म की सजा दी जा रही है। जब कफील पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी तब भी उनका सरकार से यही सवाल था कि आखिर इस कार्रवाई का आधार क्या है? वह डॉक्टर जिसने मुश्किल वक्त में जगह-जगह देश के लोगों की सेवा की हो, उससे देश को क्या खतरा हो सकता है?

Covid-19 ने थामी ISRO की रफ्तार, चंद्रयान-3 और गगनयान मिशन में हो सकती है देरी

उन्होंने कहा, ‘आज भी मेरा यही सवाल है कि कफील पर रासुका क्यों लगाया गया है। सरकार आज तक इसका जवाब नहीं दे पाई है। उन पर रासुका की तामील की अवधि एक नहीं बल्कि तीन-तीन बार बढ़ाई गई है। हमें ताजा अवधि विस्तार की सूचना 14 अगस्त को मिली है।’ शबिस्ता ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आज हम वाकई आजाद हैं? अगर आज हम अपने हक के लिए आवाज उठाते हैं तो हमें जेल में डाल दिया जा रहा है। आज मेरे पति के साथ यह हो रहा है, कल किसी और के पति या बेटे के साथ होगा। अगर आज आप हमारे लिए आवाज नहीं उठाएंगे तो कल आपके लिए भी कोई आवाज़ नहीं उठाएगा।

फेसबुक पर बीजेपी नेताओं को हेट स्पीच की दी जाती है छूट? जानें नया विवाद

गौरतलब है कि डॉक्टर कफील खान अगस्त 2017 में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण बड़ी संख्या में बच्चों की मौत के प्रकरण से चर्चा में आए थे। उस वक्त संबंधित वार्ड के नोडल अफसर रहे कफील को लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था। कफील को पिछले साल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गत जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद फरवरी में उन पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी।

Tags: AMUCAACitizenship LawDr Kafeel KhanDr. Kafeel Khan raasuka increasedhindi newsinflammatory speechinflammatory speech of Kafeel KhanMinistry of home affairsNational citizenship registernews in hindiNRCएएमयूकफील खान का भड़काऊ भाषणगृह मंत्रालयडॉ. कफील खानडॉ. कफील खान की रासुका बढ़ीनागरिकता कानूनभड़काऊ भाषणराष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर
Previous Post

राहुल गांधी बोले- फेसबुक-वॉट्सऐप पर BJP-RSS का कंट्रोल, रविशंकर ने किया पलटवार

Next Post

कोरोना वायरस की वजह से उत्तराखंड में यात्रा करने से पहले जान लें जरूरी नियम

Desk

Desk

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Masala Macaroni
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

31/05/2026
Night Shift
Main Slider

रात में काम करने वाले इस बीमारी से होते है शिकार

31/05/2026
Next Post
uttarakhand tourism

कोरोना वायरस की वजह से उत्तराखंड में यात्रा करने से पहले जान लें जरूरी नियम

यह भी पढ़ें

Anuj Sachdeva

YRKKH सीरियल के एक्टर के साथ मारपीट, मिली जान से मारने की धमकी

15/12/2025
AK Sharma

महाकुंभ को ध्यान में रख सभी निकायों में श्रद्धालुओं के लिए हो व्यवस्था: एके शर्मा

15/01/2025
arrested

यूपी एसटीएफ ने फर्जी मार्कशीट गिरोह का किया भंडाभोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version