• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रतन टाटा के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

Writer D by Writer D
10/10/2024
in Business, Main Slider
0
Ratan Tata

Ratan Tata

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। देश के शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का अंतिम संस्कार आज शाम यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने आज राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा करते सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वरिष्ठ उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन से देश खासकर महाराष्ट्र ने कोहिनूर हीरा खो दिया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राज्य में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा और सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

टाटा समूह के अनुसार, रतन टाटा (Ratan Tata) के पार्थिव शरीर को आज सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दक्षिण मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। यहां हर क्षेत्र के लोग पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। समूह ने लोगों से गेट नंबर तीन से एनसीपीए लॉन में प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए गेट नंबर का उपयोग करने का अनुरोध किया है। एनसीपीए परिसर में पार्किंग की जगह उपलब्ध नहीं होगी।

नहीं रहे रतन टाटा, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

समूह ने कहा कि शाम चार बजे पार्थिव शरीर वर्ली श्मशान घाट, डॉ. ई मोसेस रोड, वर्ली के प्रार्थना कक्ष में अंतिम संस्कार के लिए रवाना होगा। उनके परिवार ने रतन टाटा के निधन के बाद मिले प्यार और सहानुभूति के लिए आभार व्यक्त किया है।

टाटा समूह ने कहा कि हम, उनके भाई, बहनें और परिवार, उन लोगों की सांत्वना को बड़े स्नेह से स्वीकार करते हैं जिन्होंने उनकी प्रशंसा की। हालांकि वह अब हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की उनकी विरासत भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि रतनजी टाटा में नैतिकता और उद्यमिता का अद्वितीय और आदर्श संयोजन था। वो जीवित किंवदंती थे। उन्होंने लगभग 150 वर्षों की उत्कृष्टता और अखंडता की परंपरा के साथ टाटा समूह का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। समूह को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। शिंदे ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उल्लेखनीय है कि 1991 में रतन टाटा (Ratan Tata) समूह के अध्यक्ष बने। उन्होंने टेल्को और बाद में टाटा मोटर्स को एक अग्रणी कार निर्माण कंपनी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज टीसीएस को एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी बनाया। इसके अलावा उन्होंने टाटा केमिकल्स, टाटा टी, टाटा स्टील जैसी कई कंपनियों को सफल बनाया। 2012 में वह टाटा समूह के अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त हुए। हालांकि, इसके बाद भी वह विभिन्न उद्योगों का मार्गदर्शन कर रहे थे। 2008 के मुंबई हमले के बाद रतन टाटा की दृढ़ता सभी को हमेशा याद रहेगी। उनके फैसले, साहसी रवैया और सामाजिक प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी।

Tags: Ratan Tataratan tata behaviourratan tata biographyRatan Tata diedratan tata humilityRatan Tata passed awayRIP Ratan Tata
Previous Post

कुंभ मेले में समुदाय विशेष के लोगों की एंट्री पर रोक, अखाड़ा परिषद ने कहा- ना करें गैर सनातनियों से खरीदारी

Next Post

‘खलनायक’ ने 65 की उम्र में रचाई चौथी शादी, इस एक्ट्रेस संग किए सात फेरे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
Main Slider

कठिन चुनौतियों से जूझने का आत्मबल प्रदान करता है आत्मविश्वासः मुख्यमंत्री

19/09/2026
Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Next Post
Sanjay Dutt

'खलनायक' ने 65 की उम्र में रचाई चौथी शादी, इस एक्ट्रेस संग किए सात फेरे

यह भी पढ़ें

जेल जाने के बाद DPRO श्रेया की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती

20/06/2021
Governor Gurmeet

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कार्यकाल के चार वर्ष में तय किए विकास के लिए पांच मिशन

14/09/2025
burning bus

रोडवेज बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

10/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version