• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रतन टाटा की मां का निधन, Lakme को बनाया था आइकॉनिक ब्रांड

Writer D by Writer D
05/12/2025
in Business, Main Slider
0
Ratan Tata's mother Simone Tata passes away

Ratan Tata's mother Simone Tata passes away

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश की प्रतिष्ठित बिजनेसवुमन और लैक्मे कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर सिमोन टाटा (Simone Tata) अब हमारे बीच नहीं रहीं। 95 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। सिमोन टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा की मां हैं और रतन टाटा की सौतेली मां हैं। बीते कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और दुबई के किंग्स हॉस्पिटल में भी उनका इलाज चल रहा था।

सिमोन टाटा (Simone Tata) के निधन के बाद टाटा ग्रुप ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें कोलाबा स्थित कैथेड्रल ऑफ द होली नेम चर्च में अंतिम विदाई दी जाएगी। ग्रुप ने उनकी उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ लैक्मे को देश का आइकॉनिक ब्यूटी ब्रांड बनाया, बल्कि वेस्टसाइड की शुरुआत कर भारतीय रिटेल सेक्टर में भी नई दिशा दी। उनके परिवार में बेटे नोएल टाटा, बहू आलू मिस्त्री, और उनके बच्चे नेविल, माया और लिआ शामिल हैं।

कौन थीं सिमोन टाटा (Simone Tata) ?

स्विट्जरलैंड में जन्मीं सिमोन टाटा (Simone Tata) का भारत से रिश्ता 1950 के दशक में शुरू हुआ, जब वह पहली बार यहां आईं। उनकी मुलाकात उद्योगपति नवल एच। टाटा से हुई और 1955 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने मुंबई को अपना घर बना लिया। जिनेवा यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी कर भारत आई इस युवा महिला को शायद खुद भी अंदाजा नहीं था कि वह आगे चलकर भारतीय बिजनेस इतिहास का एक बड़ा नाम बन जाएंगी।

लैक्मे को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाली महिला

1960 के दशक की शुरुआत में सिमोन टाटा (Simone Tata) ने लैक्मे के बोर्ड में एंट्री ली। उस समय लैक्मे टाटा ऑयल मिल्स की एक छोटी-सी सब्सिडियरी थी, लेकिन उनकी समझदारी और बिजनेस विजन ने इसे नए मुकाम दिलाए। 1961 में उन्हें मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया और 1982 में वे चेयरपर्सन बनीं। उनके नेतृत्व में लैक्मे भारतीय महिलाओं का पसंदीदा कॉस्मेटिक ब्रांड बन गया और आगे चलकर ग्लोबल स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने लगा।

वेस्टसाइड की शुरूआत

1996 में जब लैक्मे को हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड (अब HUL) को बेचा गया, तो उस फंड से टाटा ग्रुप ने ट्रेंट नाम की नई कंपनी शुरू की। इसी ट्रेंट के तहत वेस्टसाइड की शुरुआत हुई जो आज भारत के सबसे भरोसेमंद फैशन रिटेल ब्रांडों में से एक है। रिटेल की दुनिया में यह उनका दूरदर्शी कदम था जिसने टाटा ग्रुप के बिजनेस पोर्टफोलियो को नई दिशा दी।

बिजनेस के साथ-साथ समाजसेवा में भी आगे

सिमोन टाटा (Simone Tata) सिर्फ बिजनेस में ही नहीं, बल्कि समाजसेवा में भी बेहद सक्रिय रहीं। वह सर रतन टाटा इंस्टीट्यूट की चेयरपर्सन रहीं और चिल्ड्रन ऑफ द वर्ल्ड इंडिया (CWI) समेत कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी रहीं। इसके अलावा, वह इंडिया फाउंडेशन फॉर द आर्ट्स की ट्रस्टी भी थीं, जहां उन्होंने कला और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Tags: Simone Tata
Previous Post

NCB-CRPF का बड़ा एक्शन, इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का किंगपिन गिरफ्तार

Next Post

UKPSC ने पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा की स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
LPG gas cylinder
Business

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, इतने रूपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Next Post
UKPSC

UKPSC ने पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा की स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया फैसला

यह भी पढ़ें

Moto Edge 40

एंट्री लेने वाला है पतला स्मार्टफोन Moto Edge 40, इतनी कम कीमत में मिलेंगे बंपर फीचर्स

23/05/2023
Mangal Dev

ग्रहों के सेनापति आज करेंगे कर्क राशि में प्रवहस, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर

20/10/2024

आजमगढ़ में गैस सिलिंडर हादसा, मरने वालों की संख्या हुई तीन

29/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version