• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राशन का पैसा सपा के इत्र वाले मित्र के घर में चला जाता था : सीएम योगी

Writer D by Writer D
24/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बहराइच, बाराबंकी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी/बहराइच।  जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में पांचवें और छठे चरण के मतदान की तारीखें नजदीक आती जा रही हैं, ठीक उसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के दौरे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती और अयोध्या में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

इन चारों जिलों में हुई जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने फिर समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को विकास विरोधी बताया। बाराबंकी के रामनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री ने सपा -बसपा सरकारों को लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के शासनकाल में दुर्गापूजा और मूर्ति विसर्जन के जुलूसों को रोकने का प्रयास होता था। और सरकार की योजनाओं का पैसा सपा के गुंडे माफिया खा जाते थे। मुख्यमंत्री ने रामनगर की चुनावी जनसभा में जिले में एक नई चीनी लगाए जाने का ऐलान भी किया।

डबल इंजन की सरकार में यूपी का हर क्षेत्र शिक्षा के प्रकाश से जगमगा रहा : सीएम योगी

रामनगर में बुढ़वल चीनी मिल के सामने आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। जनसभा स्थल के आसपास पेड़ों पर भी मुख्यमंत्री को देखने के लिए लोग बैठे थे। यह लोग योगी जिंदाबाद के नारे लगा रहे है। भीड़ के लोगों के उत्साह को देख मुख्यमंत्री ने भी उन्हें उत्साहित किया और कहा कि बाराबंकी वासियों का यह अपार समर्थन यहां भाजपा की प्रचंड विजय का पथ सुनिश्चित कर रहा है। बाराबंकी के राष्ट्रवादी जन सैलाब में ‘दंगेश’ के  मंसूबे बह गए हैं। यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने सपा और बसपा सरकार को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा सरकारें लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करती थी। बाराबंकी में ही दुर्गा पूजा के कार्यक्रम और मूर्ति विसर्जन के जुलूस को रोका जाता था। पूरे प्रदेश में त्योहारों के पहले हिंसा होती थी। दंगे होते थे। कर्फ्यू लगता था। सपा के गुंडों अराजकता करते थे। सरकारी योजनाओं का पैसा सपा के गुंडे माफिया खा जाते थे। गरीबों को दिया जाने वाला राशन गुंडे माफिया को बेच दिया जाता था।

सपा ने हमेशा गरीबों के पेट पर लात मारने का काम किया : सीएम योगी

सपा बसपा की इस खामियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बाराबंकी और बहराइच की अपनी चुनावी सभाओं में कहा कि बसपा और सपा की सरकारें हटने के बाद जब भाजपा की सरकार यूपी में आयी तो सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिलने लगा। पहले जहां सरकार की योजनाओं का पैसा सपा के इत्र वाले मित्र के यहां जाता था। वही अब नया उत्तर प्रदेश बनाने का प्रयास हो रहा है। राज्य में एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। सड़कें बन रही है। लोगों को बिना किसी भेदभाव के बिजली मिल रही है। राशन मिल रहा है।

विकास के पैसे को हड़पने का काम करती थी समाजवादी पार्टी : सीएम योगी

अब राज्य में कहीं कर्फ्यू नहीं लगता। दंगे नहीं होते। दुर्गा पूजा के कार्यक्रम और मूर्ति विसर्जन के जुलूस उत्साह से निकलते हैं। कावड़ यात्रा निकलती है, उस पर फूल बरसाए जाते हैं। राज्य की कानून व्यवस्था को सरकार ने सुधारा है। सुधरी कानून व्यवस्था के चलते अब दंगाई सहमें हुए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि अगर दंगा करेंगे तो उनका पोस्टर लग जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए फ्री वैक्सीन लग रही है। अगर सपा और बसपा की सरकारें होती तो लोगों की जान बचाने वाली वैक्सीन भी ब्लैक हो जाती और गरीबों को नहीं मिलती। गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं। किसानों को किसान सम्मान निधि और बुजुर्गों तथा निराश्रित महिलाओं को पेंशन दी जाती हैं। रसोई गैस मिल रही है।

सपा,बसपा की सरकारें आतंकवाद और अपराध भी साथ लाती हैं : सीएम योगी

अपनी सरकार की इन उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार सरकार बनने पर किसानों फ्री में बिजली देने की व्यवस्था की जाएगी। मेघावी बेटियों को स्कूटी देने के  साथ ही शादी अनुदान की धनराशि 25 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख की जाएगी। कन्या सुमंगला योजना की धनराशि भी बढ़ाकर 25 हजार रुपए की जाएगी। होली और दिवाली में उज्ज्वला योजनाओं के लाभार्थियों को एक रसोई गैस का सिलेंडर भी फ्री में दिया जाएगा। इसलिए उत्तर प्रदेश को देश की प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाने के लिए बाराबंकी और बहराइच की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताए। अपनी जनसभाओं में यह अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे यहां हर बूथ पर कमल का फूल खिलना तय है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

अजित कुमार की फिल्म ‘वलिमै’ ने रिलीज से पहले किया 155 करोड़ का बिजनेस

Next Post

हॉस्पिटल में मददगार साबित हुए रोबोट, जल्द सभी क्षेत्र में निभाएंगे मुख्य भूमिका

Writer D

Writer D

Related Posts

Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Free land allotted to the Police Department in New Tehri on CM Dhami's instructions.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित

31/07/2026
CM Dhami inaugurated 8 projects.
Main Slider

गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

31/07/2026
Next Post
Robots

हॉस्पिटल में मददगार साबित हुए रोबोट, जल्द सभी क्षेत्र में निभाएंगे मुख्य भूमिका

यह भी पढ़ें

cm pushkar dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की अत्याधुनिक सुविधायुक्त एम्बुलेंस

28/08/2021
ब्रिटेन में कोरोना

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या छह लाख के पार, 42 हजार से अधिक की मौत

12/10/2020
Caps

इन कैप्स से पूरा करें अपना विंटर लुक

18/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version