• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा ने हमेशा गरीबों के पेट पर लात मारने का काम किया : सीएम योगी

Writer D by Writer D
23/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, प्रतापगढ़, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/प्रतापगढ़। सौ पढ़ा लिखा एक प्रतापगढ़ा… 3 साल पहले मैंने (CM Yogi) प्रतापगढ़ से ही ग्राम चौपाल की शुरुआत की थी। साल 2017 के बाद जब मैं यहां आया तो पिछली सरकारों में योजनाओं के लाभ का आंकलन किया तो पता चला प्रतापगढ़ को विकास से जुड़ी योजनाओं से सपा ने वंचित रखा था।

लेकिन हमारी सरकार आने के बाद प्रतापगढ़ जिले के 58,000 किसानों के कर्ज को माफ किया गया। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को प्रतापगढ़ में आयोजित जनसभा में कहीं।

सीएम (CM Yogi) ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ है। जब साल 2012 में सपा की सरकार बनी तो इन्होंने सबसे पहले आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेने का काम किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अन्नदाता के कर्ज माफ, महिला सुरक्षा और बूचड़खानों को बंद कराने का काम किया।उन्‍होंने कहा कि हमारा संकल्‍प था। न गौमाता को कटने देंगे न ही किसानों की फसल को नुकसान होने देंगे। सपा का नाम समाजवादी है लेकिन इनके काम आतंकवादी है। प्रदेश में जब इनकी सरकार थी तब दंगे कर्फ्यू और लोगों में भय व्याप्त हुआ करता था। सपा के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में 700 से अधिक दंगे हुए वहीं बसपा में 364 दंगे हुए लेकिन आज बीजेपी की सरकार में पिछले 5 सालों में एक भी दंगा प्रदेश में नहीं हुआ है। आज त्योहारों पर कर्फ्यू नहीं लगता आज तो कावड़ यात्रा प्रदेश में धूमधाम के साथ निकल रही है।

विकास के पैसे को हड़पने का काम करती थी समाजवादी पार्टी : सीएम योगी

*सपा ने मारी गरीबों के पेट पर लात-सीएम योगी *

सीएम योगी ने कहा समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीबों के पेट पर लात मारने का काम किया है। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में दिव्यांगजन, निराश्रित महिला और वृद्धजनों की पेंशन को रोकने का काम किया। हमारी सरकार ने 1 करोड़ से अधिक दिव्यांगजन, निराश्रित महिला और वृद्धजनों को पेंशन की सुविधा दी है। आज अकेले प्रतापगढ़ के 5 लाख 64 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत लाभ मिल रहा है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना काल में हमारी सरकार ने जीवन व जीविका को बचाया। फ्री में टेस्‍ट, टीकाकरण, इलाज केसाथ राशन दिया। संक्रमण की तीसरी वेव को रोकने में वैक्‍सीन का महत्‍व है। सपा बसपा में ये वैक्‍सीन का पैसा ब्‍लैक हो जाता।

सीएम योगी ने की पुरोहित कल्याण बोर्ड गठन की घोषणा, संतों ने किया स्वागत

*बुंदेलखंड को डकैतों से मुक्त कराया-सीएम योगी *

उन्‍होंने कहा कि बीजेपी के एक हाथ में विकास की छड़ी दूसरे हाथ में बुलडोजर का लीवर है। इस बुलडोजर से एक ओर एक्सप्रेसवे, सड़क और हाईवे का निर्माण हो रहा तो वहीं ये बुलडोजर माफिया, अपराधी और गुंडों की अवैध संपत्ति को ढाहाने का काम कर रहा है। आज प्रदेश में पर्याप्त बिजली बिना भेदभाव मिल रही है। बीजेपी का एजेंडा विकास का एजेंडा है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

विकास के पैसे को हड़पने का काम करती थी समाजवादी पार्टी : सीएम योगी

Next Post

BHU का मुख्य गेट बंद कर छात्रों का धरना प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे अफसर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मायावती ने बाबूजी को श्रद्धांजलि दी, किंतु सपा मुखिया के मुंह से दो शब्द भी नहीं निकले: मुख्यमंत्री

21/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

‘बाबूजी’ का त्याग ही भव्य श्री राम मंदिर निर्माण का आधार बना, भारत रत्न दिये जाने की मॉग: उपमुख्यमंत्री

21/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जापान की आधुनिक तकनीक और उप्र का ‘स्केल’ बदलेगा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की तस्वीर: केशव मौर्य

21/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में अब ऐप से बुकिंग वाले सफर में मनमानी पर लगेगी लगाम, किराये पर भी योगी सरकार की नजर

21/08/2026
Brij Bhushan Sharan Singh
उत्तर प्रदेश

मदरसे के बच्चों ने बरसाए फूल, बृजभूषण के लगे ‘शेर आया’ के नारे

21/08/2026
Next Post
bhu

BHU का मुख्य गेट बंद कर छात्रों का धरना प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे अफसर

यह भी पढ़ें

Kapil Sibbal-Azam Khan

जिंदगी रही तो फिर मिलेंगे, नहीं तो ऊपर मिलेंगे… आजम खान को सताया एनकाउंटर का डर

27/10/2025
two naxals killed in encounter

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में महिला समेत दो नक्सली ढेर

13/02/2021
10 से ज्यादा आढ़तियों के ठिकानों पर ईडी का छापा

पंजाब : 10 से ज्यादा आढ़तियों के ठिकानों पर ईडी का छापा, बचाव में आए कैप्टन

20/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version