• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रवि शास्त्री बोले- विकेटकीपर रहते एमएस धोनी जेबकतरे से भी ज्यादा हैं फुर्तीले

Desk by Desk
16/08/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
ravi shastri -dhoni

रवि शास्त्री

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| भारतीय कोच रवि शास्त्री ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी को भावनात्मक विदाई देते हुए उनके बारे में कहा कि वह विकेटकीपर के तौर पर काफी फुर्तीले थे और वह ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने आने वाले दिनों के  क्रिकेट को बदल दिया। धोनी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर, ‘मुझे अब रिटायर्ड समझिए पोस्ट लिखकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया।’ शास्त्री ने दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान की प्रशंसा अपने ही अंदाज में की।

एमएस धोनी को 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए: सुब्रमण्‍यम स्‍वामी

शास्त्री ने कहा, ‘वह किसी से भी कम नहीं है। उसने अपना सफर जहां से शुरू किया, उसने आने वाले दिनों के लिए क्रिकेट को बदल दिया। और उसकी खूबसूरती यह है कि उसने ऐसा सभी फॉर्मेट में किया।’ शास्त्री ने कहा कि उसकी स्टंपिंग और रन आउट करने के तरीके का मैं कायल हूं। उसके हाथ इतनी फुर्ती से काम करते थे कि वह किसी ‘जेबकतरे’ से भी ज्यादा फुर्तीला रहता था। धोनी की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि इतनी शानदार विरासत तैयार करने के बावजूद धोनी के शांत व्यक्तित्व ने उन्हें सबसे अलग बना दिया।

उन्होंने कहा कि टी-20 में उन्होंने विश्व कप दिलाया और कई इंडियन प्रीमियर लीग खिताब दिलाए। 50 ओवर के क्रिकेट में उन्होंने विश्व कप दिलाया। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारतीय टीम को विश्व रैंकिंग के शिखर पर पहुंचाया। उन्होंने 90 टेस्ट मैच खेले। शास्त्री ने कहा कि और उसने हमेशा जीवन को सहजता से लिया। खड़गपुर से लेकर भारतीय क्रिकेटर तक के दिनों तक वह हमेशा उसी पल के हिसाब से चीजें करता। संन्यास लेने के मामले में भी उसने ऐसा ही किया।

एमएस धोनी को 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए: सुब्रमण्‍यम स्‍वामी

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि धोनी ने नैसर्गिक नहीं होने के बावजूद विकेटकीपिंग में नए मानंदड स्थापित किए। उन्होंने कहा कि लेकिन वह इतना प्रभावी रहा। उसका असर देखिए, बल्लेबाज को पता भी नहीं चलता था कि धोनी ने उसके बेल गिरा दिए, इससे उसकी काबिलियत में चार चांद लग गए। शास्त्री ने कहा कि क्रिकेट के महानतम क्रिकेटरों, महान नहीं बल्कि महानतम क्रिकेटरों में, आपको इस खिलाड़ी को शामिल करना होगा। धोनी भारत के लिए अंतिम बार विश्व कप सेमीफाइनल में जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे। अब वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।

Tags: cricketcricket newsdhonidhoni pickpocketlatest cricket newsms dhoniravi shastriएमएस धोनीक्रिकेटधोनीरवि शास्त्री
Previous Post

क्या रिटायरमेंट होगी जर्सी नंबर 7, बीसीसीआई ने धोनी पर छोड़ा अंतिम फैसला

Next Post

सेंसेक्स की शीर्ष में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस को सबसे अधिक नुकसान

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला : मुख्यमंत्री धामी

16/09/2026
Main Slider

CM धामी के जन्मदिवस पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई

16/09/2026
उत्तराखंड

क्यूआर कोड स्कैन कर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस से जुड़ी तस्वीरें प्राप्त कर सकेंगे आमजन

16/09/2026
उत्तराखंड

ग्रामीणों की आवाज बनी सीएम धामी की प्राथमिकता, सकण्ड गांव की सड़क पर तेज हुई कार्रवाई

16/09/2026
Main Slider

भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

16/09/2026
Next Post

सेंसेक्स की शीर्ष में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस को सबसे अधिक नुकसान

यह भी पढ़ें

हस्तरेखा

जिन महिलाओं के हाथ में होती है ऐसी रेखाएं उनको नहीं मिलता ये सुख

27/10/2025
vehicles collided

आपस में टकराए तीन वाहन, चार बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

16/10/2022
Ganga Dussehra

गंगा दशहरे पर पूजा के दौरान करें इसका पाठ, धन और खुशियों से भर जाएगा घर

02/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version