• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महंगा हो गया कर्ज! RBI ने रेपो रेट में किया 0.35 फीसद का इजाफा

Writer D by Writer D
07/12/2022
in Business, Main Slider
0
RBI

RBI increased the repo rate

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लगातार पांचवीं बार नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट (Repo Rate) में 0.35 फीसदी का इजाफा किया है। इसी के साथ रेपो रेट 5.90 से बढ़कर 6.25 फीसद पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद इसका ऐलान किया। रेपो रेट में इजाफे से सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे।

आरबीआई गवर्नर (RBI Governor)  ने एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक के बाद बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महंगाई के दबाव को देखते हुए एक बार फिर रेपो रेट में 0.35 फीसदी की वृद्धि की जा रही है। इसके साथ ही शक्तिकांत दास ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान सात फीसदी से घटाकर 6.8 फीसदी रहने का भरोसा जताया। हालांकि, दास ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि देश निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बना हुआ है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच महंगाई को काबू में लाने के मकसद से यह कदम उठाया गया है। दास ने कहा कि मुख्य महंगाई दर अभी भी ऊंची बनी हुई है, ऐसे में मौद्रिक नीति के स्तर पर सूझबूझ की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता, खाद्य सामग्री की कमी और ईंधन की ऊंची कीमतों से गरीब सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

झंडा दिवस पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक (RBI)  ने चालू वित्त वर्ष में मई से लेकर अबतक नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में पांचवीं बार इजाफा किया है। इससे पहले आरबीआई मई में रेपो रेट में 0.40 फीसदी, जून में 0.50 फीसदी और अगस्त में 0.50 फीसदी, सितंबर में 0.50 फीसदी का इजाफा किया था। वहीं, कई रेटिंग एजेंसियों ने जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में कटौती की है।

Tags: Business NewsBusiness news in hindirbi governor shaktidasrepo rateReserve Bank of India
Previous Post

झंडा दिवस पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Next Post

युवा सांसदों के भविष्य के लिए उन्हें बहस में भाग लेने का मौका मिले: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
Next Post
PM Modi

युवा सांसदों के भविष्य के लिए उन्हें बहस में भाग लेने का मौका मिले: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Horoscope

जानें इस साल कब मिलेगी सफलता, पढ़ें 2023 का वार्षिक राशिफल

03/01/2023
Peppermint oil

ये ऑयल देंगे सुकून, ऐसे करें इस्तेमाल

09/01/2026
SSC

दिल्ली पुलिस में इन पदों के लिए वैकेंसी, 10वीं पास वाले करें अप्लाई

11/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version