• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को महत्व देकर करें आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार

Desk by Desk
20/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ, सुल्तानपुर
0
keshav maurya

smart city

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को महत्व दिये जाने का आहृवान करते हुए कहा कि हम सबको एकजुट होकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार रूप देना होगा।

श्री मौर्य ने सोमवार को यहां सदर-जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट व देश के सामने आई चुनौतियों को अवसर में बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिये 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज दिया है।

संक्रमित लोग बीमारी काे छुपा रहे हैं, बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा : योगी

हम सबकों मिलकर गांवो को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाना है। हम सबको एकजुट होकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार रूप देना होगा। हमको हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनकर चीन को सबक सिखाना है। सभी को मिलकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले त्योहारों रक्षाबंधन व दीपावली में हमको स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना चाहिए। सरकार ने माटीकला बोर्ड का गठन किया है। इस योजना के तहत कुम्हार भाई आर्थिक मदद लेकर दीपक , लक्ष्मी – गणेश की मूर्ति एवं अन्य कलाकृतियों को बनाकर लोकल उत्पादों की श्रंखला खड़ी कर सकते है।

उन्होंने प्रधानमंत्री कल्याण योजना की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन है। गरीबों की सेवा और खुशहाली हमारी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने लाॅकडाउन के दौरान कार्यकर्त्ताओं द्वारा किये गये सेवा कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि जब हमारे कार्यकर्त्ता प्रवासी कामगारों व जरूरतमंदो के लिए बाहर निकलकर विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य कर रहे थे उस दौरान सपा-बसपा-कांग्रेस के नेतागण व कार्यकर्ता घरों में दुबके हुए थे।

उन्होंने कहा विरोधियों के पास न तो कोई मुद्दा है और न ही कोई विजन। उनके पास केवल देश को कमजोर करने वालों व भारत विरोधी ताकतों को मजबूत करने का विजन है।

Tags: आत्मनिर्भर भारतकेशव प्रसाद मौर्या
Previous Post

नगर भ्रमण को पालकी पर निकले भगवान महाकालेश्वर

Next Post

मुंबई में संक्रमितों की संख्या 1.02 लाख के पार, रिकवरी दर दे रही है रहत

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
मुंबई में संक्रमित

मुंबई में संक्रमितों की संख्या 1.02 लाख के पार, रिकवरी दर दे रही है रहत

यह भी पढ़ें

Zarda Rice

इस बार रक्षाबंधन पर जर्दा चावल से करें भाई का मुंह मीठा

11/08/2023
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश ने कहा उनकी सरकार आने पर मेडिकल छात्रों को देंगे राहत

09/03/2021
CM Vishnu Dev Sai

सीएम साय के समक्ष डिजिटल एप्प ई-जादुई पिटारा की खूबियों का किया गया प्रदर्शन

06/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version