• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज लॉन्च होगा Realme का दमदार स्मार्टफोन, 200MP का मिलेगा कैमरा; जानें कीमत

Desk by Desk
06/01/2026
in Tech/Gadgets
0
आज लॉन्च होगा Realme 16 Pro+ स्मार्टफोन, 200MP का मिलेगा कैमरा, जानें कीमत
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी आज भारत में अपनी नई मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज Realme 16 Pro लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से कुछ घंटे पहले ही Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ की संभावित कीमतें ऑनलाइन लीक हो गई हैं. इस सीरीज में दमदार 200MP कैमरा, बड़ी 7000mAh बैटरी और नए प्रोसेसर दिए जाने की पुष्टि हो चुकी है. Realme 16 Pro+ को इस बार सबसे प्रीमियम मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा. लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

Realme 16 Pro और 16 Pro+ की लीक कीमतें

लीक जानकारी के मुताबिक, Realme 16 Pro 5G की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये हो सकती है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा. इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 36,999 रुपये बताई जा रही है. वहीं Realme 16 Pro+ 5G की एंट्री कीमत 39,999 रुपये हो सकती है. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये तक जाने की उम्मीद है, जो इसे इस सीरीज का सबसे महंगा फोन बनाता है.

पहले के Realme Pro मॉडल्स से कितना अलग

Realme की पिछली Pro सीरीज की कीमतों पर नजर डालें तो Realme 15 Pro 5G की शुरुआती कीमत भी 31,999 रुपये थी, लेकिन उसमें Pro+ मॉडल नहीं था. इससे पहले Realme 14 Pro+ की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई थी. नई Realme 16 Pro+ के साथ कंपनी एक बार फिर Pro+ ब्रांडिंग लेकर आई है. इससे साफ है कि बढ़ती कॉम्पोनेंट लागत और ज्यादा स्टोरेज के कारण कीमतें अब 45,000 रुपये के करीब पहुंच रही हैं.

कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर की बड़ी खूबियां

रियलमी ने कन्फर्म किया है कि दोनों फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा. Realme 16 Pro+ में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जबकि Realme 16 Pro MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट पर चलेगा. Pro+ मॉडल में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा, जो इसे फोटोग्राफी के मामले में और मजबूत बनाता है.

डिस्प्ले, सॉफ्टवेयर और मुकाबला

Realme 16 Pro सीरीज में AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक होगी. दोनों फोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करेंगे और कंपनी तीन साल के OS अपडेट का वादा कर रही है. कीमत के हिसाब से यह सीरीज OnePlus Nord 5, iQOO Neo 10 और OPPO F31 Pro+ जैसे स्मार्टफोन्स को सीधी टक्कर देगी. अब सभी की नजरें आज के लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं, जहां असली कीमत और ऑफर्स सामने आएंगे.

Tags: Realme 16 Pro
Previous Post

सेकेंड हैंड कार खरीदनी है? इन तरीकों से होगी मोटी बचत

Next Post

भारत में एंट्री को तैयार लंदन की कंपनी, लॉन्च होंगे हेडफोन और स्मार्टवॉच

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
लंदन की कंपनी भारत में लॉन्च करेगी नए हेडफोन और स्मार्टवॉच, देखें कलर और फीचर्स

भारत में एंट्री को तैयार लंदन की कंपनी, लॉन्च होंगे हेडफोन और स्मार्टवॉच

यह भी पढ़ें

reet 2020

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- जल्द जारी होगा रीट का नोटिफिकेशन

15/10/2020
Flowers

खूबसूरती को बढ़ाएगा ये फूल, मिलेगा निखार

19/07/2026
Indian economy

भारतीयों की जिंदादिली ने देश की अर्थव्यवस्था को संभालने का किया काम

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version