• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तृणमूल के बागी विधायक शुभेंदु अधिकारी को जेड प्लस सुरक्षा मिली

Desk by Desk
15/12/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
शुभेंदु अधिकारी Shubhendu Adhikari

शुभेंदु अधिकारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी तापमान चरमपर है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बंगाल दौरे के वक्त उनके काफिले पर पथराव हुआ। इस हमले में पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के घायल होने के बाद उन्हें जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। उनके बाद अब बंगाल में सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायक शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा को बढ़ाकर जेड प्लस कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार उनको खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है।

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे। उन्होंने पिछले महीने 27 नवंबर को परिवहन मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा था कि मेरी पहचान यह है कि मैं पश्चिम बंगाल और भारत का बेटा हूं। मैं हमेशा बंगाल के लोगों के लिए लडूंगा।

कोरोना इफेक्ट : नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र, बजट सत्र जनवरी से शुरू

केवल इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी नेतृत्व को एक संदेश भी भेजा था। इसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी में रहकर अब काम करना संभव नहीं है। अधिकारी को जनाधार वाला एक प्रभावशाली नेता माना जाता है। उनका इस्तीफा ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

शुभेंदु अधिकारी के बाद ममता कैबिनेट से राजीव बनर्जी पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं। हाल ही में उन्होंने आरोप लगाया कि नेतृत्व से करीबी संबंध रखने वालों को महत्व दिया जाता है, जबकि मेहनती कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राजनीति में आजकल कुछ ऐसे लोग हैं जो सत्ता का आनंद लेना चाहते हैं और लोगों की सेवा करना उनका लक्ष्य नहीं है।

बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को मिली सुरक्षा में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। अब उन्हें केंद्र सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा और बुलेट प्रूफ कार दी है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ को भाजपा नेता के काफिले में बख्तरबंद वाहन को शामिल करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि वह एसयूवी में ही यात्रा करें। मंत्रालय ने यह कदम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद उठाया है।

Tags: bjpbullet proof carIndia News in HindiJP naddaKailash VijayvargiyaLatest India News UpdatesMamata Banerjeerajeev banerjeeResignationShubhendu Adhikarisuvendu adhikarisuvendu adhikari newssuvendu adhikari tmcTMCwest bengal assembly electionswest bengal electionZ plus security to shubhendu officerZ-plus Securityकैलाश विजयवर्गीयममता बनर्जीराजीव बनर्जीशुभेंदु अधिकारीशुभेंदु अधिकारी को जेड प्लस सुरक्षा
Previous Post

रूस के वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, झुलसकर 11 बुजुर्गों की मौत 

Next Post

आंध्र में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार लॉरी पलटने से चार बच्चों की, आठ घायल

Desk

Desk

Related Posts

Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post
Road Accident

आंध्र में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार लॉरी पलटने से चार बच्चों की, आठ घायल

यह भी पढ़ें

Bulldozer ran on Shri Ram Swaroop University

श्री रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप

06/09/2025
Owaisi

ओवैसी ने औरंगजेब की कब्र पर चढ़ाई चादर, बीजेपी हुईं हमलावर

13/05/2022
Fierce ruckus

विधायक-पूर्व विधायक समर्थकों में जमकर बवाल, गाड़ियों के टूटे शीशे

16/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version