• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह जीत सभी कर्मियों की जनसेवा, मेहनत और पुरुषार्थ का परिणाम: एके शर्मा

Writer D by Writer D
13/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में भाजपा की सभी 17 सीटों पर जीत पर नगर विकास मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा यह ऐतिहासिक और प्रचण्ड जीत प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन और राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सर्वस्पर्शी, पारदर्शी व स्थिर प्रशासन की वजह से है। साथ ही भाजपा के अनगिनत देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।

उन्होंने (AK Sharma) यह भी कहा कि यह जीत हमारे नगर विकास विभाग में और नगर निकायों में काम करने वाले सभी कर्मियों की जनसेवा, मेहनत और पुरुषार्थ का परिणाम है। उसमें भी सबसे ज़्यादा श्रेय सुबह 5:00 बजे से उठकर सफ़ाई करने वाले सफ़ाई कर्मी मित्रों को जाता है।  पहली बार प्रदेश के सभी नगर निगमों में भाजपा जीत दर्ज की है। उसी प्रकार नगरपालिका और नगर पंचायत में 2017 के चुनाव की अपेक्षा दो से ढ़ाई गुना ज़्यादा सीटों का आना बहुत ही अच्छा संकेत है। यह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारे कार्य के लिए आज वोट के स्वरूप  में जनता का आशीर्वाद मिला। इसके बल पर हम और भी अच्छा कार्य आगे करेंगे। निकाय चुनाव का आज का यह परिणाम जहां अपने प्रेरणा श्रोत नेतृत्व को समर्पित है, वहीं यह हमारे नगर निकायों में काम करने वाले सभी सफ़ाई कर्मियों को भी समर्पित है, जो सुबह पाँच बजे से उठकर सर्दी, गर्मी और बरसात देखे बिना, दिन या रात हो अनवरत, निरंतर और अहर्निश सफ़ाई कार्य करके जनता का मन जीते है।

यूपी के सभी 17 नगर निगमों में बीजेपी की जीत से सीएम योगी गदगद

इतना ही नहीं सफ़ाई कर्मियों की बदौलत हमारा प्रदेश पिछले साल पूरी दुनिया की प्रशंसा जीती है। फ़रवरी 2023 में G-20  और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आये हुए देश और विदेश के लोग उत्तर प्रदेश के नगरों की सफ़ाई-स्वच्छता-सुंदरता के कायल होकर गये। लोगों ने यहाँ तक कहा कि यूपी की  स्वच्छता के चलते पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ है।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने यह भी कहा कि भाजपा का यह विजय रथ आने वाले लोकसभा चुनावों की तरफ़ और तेज़ी से बढ़ रहा है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश और भी ज़्यादा कमल खिलेंगे।

इस बार के निकाय चुनाव के यह परिणाम ऊपर से नीचे तक, दिल्ली-लखनऊ के डबल इंजन से निकायों तक कुशल, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन का परिणाम है।

उन्होंने यह भी कहा कि अब प्रदेश के विकास में ट्रिपल इंजन लग गया है। अब राज्य के नगरीय क्षेत्रों का और भी बेहतर और त्वरित गति से विकास होगा।

Tags: ak sharmaLucknow Newsnikay chunavnikay chunav 2023nikay chunav resultup news
Previous Post

यूपी के सभी 17 नगर निगमों में बीजेपी की जीत से सीएम योगी गदगद

Next Post

20 मई से शुरू होगी हेमकुण्ड साहिब की यात्रा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
Hemkund Sahib

20 मई से शुरू होगी हेमकुण्ड साहिब की यात्रा

यह भी पढ़ें

Pratiksha

9 साल की ‘इंस्टा क्वीन’ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस बात से थी क्षुब्ध

30/03/2023
ED Raid

लाला जुगल किशोर पर ED का एक्शन, 250 करोड़ की संपत्ति की जब्त

30/10/2025
Sundarlal Bahuguna dies from Corona

पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना से निधन, CM तीरथ ने जताया दुख

21/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version