• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत केस में सीबीआई जांच की सिफारिश से मुंबई पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Desk by Desk
04/08/2020
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
सुशांत केस में सीबीआई जांच की सिफारिश

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच की सिफारिश

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत कैसे हुई? अब इसकी जांच सीबीआई करेगी। वहीं मंगलवार को जब सीबीआई जांच की खबर मुंबई पुलिस महकमे में पहुंची। तो वहां हड़कंप मच गया है।

सूत्रों की मानें तो मुंबई पुलिस के अफसर सीबीआई जांच और सुशांत प्रकरण में बिहार में चल रही गतिविधि पर नजर रख रहे थे। सीबीआई जांच की आहट मिलते ही इस प्रकरण से जुड़े कई लोगों की सांसे तेज चलने लगीं।

मुंबई पुलिस को चकमा देकर मंगलवार को पटना पुलिस की एसआईट जांच करती रही। एसआईटी में शामिल दो इंस्पेक्टर और दारोगा रैंक के दो अफसरों ने मुंबई के अलग-अलग जगहों पर जाकर सुशांत मी मौत के मामले की पड़ताल की।

आदित्य ठाकरे बोले- सुशांत सिंह राजपूत की मौत से मेरा कोई संबंध नहीं

सूत्रों की मानें तो एक ओर जहां एसअईटी सुशांत मामले की तफ्तीश कर रही थी। तो दूसरी ओर बीएमसी के कर्मी पुलिसवालों की तलाश कर रहे थे। दो तीन जगहों पर उनका आमना-सामना पटना पुलिस की टीम के साथ हुआ, लेकिन बीएमसी के लोग एसआईटी को पहचान नहीं सके।

जांच की सूई को आगे बढ़ाते हुये सुशांत के कुछ करीबियों से एसआईटी ने फोन पर बात की है। सूत्र बताते हैं कि एसआइ्रटी बांद्रा थाने तक भी गयी थी, लेकिन अंदर न जाकर बाहर से ही लौटकर चली आयी। अभी एसआईटी को 10 और लोगों के बयान लेने थे। इस मामले से जुड़े कई लोग जान-बूझकर भी एसआईटी के सामने नहीं आये।

सीबीआई जांच होने पर केंद्रीय एजेंसी को सबूत सौंप देगी एसआईटी

अगर केंद्र से बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच को मंजूरी मिलती है तो पटना पुलिस की एसआईटी अब तक इकट्ठा किये गये सारे सबूत को केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंप देगी। सूत्रों की मानें तो अब तक पटना पुलिस ने बेहद बारीकी से जांच की थी। एसआईटी के पास अहम सबूत हैं। ऐसे में अगर सीबीआई भी उस आधार पर जांच करेगी। तो सुशांत सिंह के गुनहगार सलाखों के पीछे होंगे।

सूत्रों की मानें तो पटना पुलिस के तमाम अफसरों से सीबीआई इस केस की जानकारी ले सकती है। मुंबई जाने पर एसआईटी ने किन लोगों से बातचीत की। किनका बयान लिया। कितने और लोगों से पूछताछ करनी थी।

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एसआईटी के पास क्या सबूत हैं। सुशांत की कॉल डीटेल रिकॉर्ड में क्या बातें सामने निकलकर आयीं, इन सभी बातों की जानकारी सीबीआई पटना पुलिस से ले सकती है। सीबीआई जांच होने पर मुंबई पुलिस को भी इस प्रकरण से जुड़ी सारी जानकारियां सीबीआई को देनी होंगी।

उन सभी लोगों को सामने आना होगा जो अब तक पटना पुलिस की टीम से बच रहे थे। पटना पुलिस महकमे में इस बात को लेकर चर्चा थी कि सीबीआई जांच के दौरान बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं।

Tags: Bihar DGP Gupteshwar Pandeybihar governmentbihar policehindi newsmumbai policenews in hindiNitish KumarPatna SITRiya ChakrabortySushant Singh RajputSushant Singh Rajput MurderSushant Singh Rajput Suicide CaseVinay Tiwariनीतीश कुमारपटना एसआईटीबिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेयबिहार पुलिसबिहार सरकारमुंबई पुलिसरिया चक्रवर्तीसीबीआई जांचसुप्रीम कोर्टसुशांत केस में सीबीआई जांच की सिफारिशसुशांत सिंह राजपूतसुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच
Previous Post

आदित्य ठाकरे बोले- सुशांत सिंह राजपूत की मौत से मेरा कोई संबंध नहीं

Next Post

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें

kareena kapoor

मां बनने वालीं करीना कपूर खान के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

16/12/2020
पवन सिंह

पवन सिंह का देवी गीत ‘नौ दिन नवरात्र’ का वीडियो लॉन्च, यूट्यूब पर हुआ वायरल

18/10/2020
akshay kumar on tapasi pannu

‘बेबी’ के 6 साल पूरे होने पर खिलाड़ी कुमार ने की तापसी पन्नू की तारीफ

24/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version