• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेंसेक्स ने फिर रचा इतिहास, पहली बार 79000 के पार

Writer D by Writer D
27/06/2024
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में हर रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है और सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) ने इतिहास रचते हुए पहली बार 79000 का आंकड़ा पार कर लिया. सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty50) भी कदम से कदम मिलाते हुए रोजाना नया ऑल टाइम हाई लेवल छूता जा रहा है. आज भी निफ्टी 24,000 के आंकड़े के करीब पहुंच गया.

अचानक आई तेजी

शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का सिलसिला जारी है. गुरुवार को मार्केट ओपन होने के साथ बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,674.25 की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 78,758.67 के लेवल पर ओपन हुआ था, लेकिन कुछ देर सुस्ती में कारोबार करने के बाद इसमें अचानत तेजी आई और 150 अंक से ज्यादा उछलकर BSE Sensex ने रिकॉर्ड बनाते हुए 79,000 का स्तर पहली बार पार कर लिया. इसने 79,033.91 का नया ऑल टाइम हाई लेवल छू लिया.

सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी ने भी बीते कारोबारी दिन की अपनी क्लोजिंग 23,868.80 से मामूली बढ़त लेते हुए 23,881.55 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की, लेकिन फिर अचानक इसमें भी उछाल आ गया और ये 23,974.70 के नए शिखर पर पहुंच गया.

ये शेयर बने रॉकेट

शेयर बाजार (Share Market) ने जहां नया मुकाम हासिल किया है, तो वहीं कुछ शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने मार्केट को जबरदस्त सपोर्ट दिया है. इनमें सबसे आगे अल्ट्राटेक सीमेंट है, जिसका शेयर खबर लिखे जाने तक Ultratech Share 3.16 फीसदी चढ़कर 11,502.35 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

इसके अलावा JSw Steel Share 1.53 फीसदी की तेजी लेकर 933.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा Reliance, Kotak Bank, HUL, Tata Steel, ICICI Bank, Bjaja Finance, Axis Bank, Infy, NTPC और Tata Motors के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे.

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness news in hindiniftysensexSensex opening bellshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

करियर में आ रही है रुकावट, तो ऐसे करें गुरु पूर्णिमा पर पूजन

Next Post

मथुरा हाइवे पर चलती बाइक पर पीछे बैठे शख्स को मारी गोली, मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Charanjeet Singh Channi
Main Slider

भूपेश बघेल के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस में सियासी घमासान, चन्नी गुट ने दिखाई ताकत

06/07/2026
Anil Mishra - Champat Rai
Main Slider

चढ़ावा विवाद के बीच ट्रस्ट में बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार

06/07/2026
Next Post
Murder oh Mathura Highway

मथुरा हाइवे पर चलती बाइक पर पीछे बैठे शख्स को मारी गोली, मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

Help Desk

UP GIS 23: निवेशकों को भा रहा हेल्प डेस्क सिस्टम, बाराबंकी मॉडल बना नजीर

31/12/2022
skin care tips

गुलाबी होंठ पाने के लिए सोने से पहले करें ये काम

29/01/2026
bangladeshi

बांग्लादेशी नागरिकों ने इस जिले में पा ली नौकरी, पुलिस प्रशासन एक्शन में

04/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version