• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ में 15 देशों, 20 राज्यों के बिछड़ों को यूपी के जवानों ने अपनों से मिलवाया

महाकुम्भ:आईफोन, जेवरात, अंगूठियां और लाखों की खोई नकदी श्रद्धालुओं को खोजकर लौटाई गई

Writer D by Writer D
03/03/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में उमड़े आस्था के महासमुद्र के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अग्निशमन के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की अद्वितीय मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान के तहत जवानों ने 15 देशों और 20 से अधिक राज्यों के बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिवारों से मिलाया। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने न केवल लाखों रुपये की नकदी, आईफोन, गहने और अन्य कीमती सामान खोने वालों को लौटाए, बल्कि बीमारों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक चिकित्सा भी उपलब्ध कराई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की खाकी ने बड़ी संख्या में बुजुर्गों को संगम में स्नान करने में उनकी मदद भी की। बीमारों को सीपीआर से लेकर प्राथमिक उपचार तक दिया गया। जिसके परिणामस्वरूप योगी सरकार की कार्यकुशलता की गूंज रूस-अमेरिका और जर्मनी समेत तमाम देशों तक पहुंच गई।

ईमानदारी और सेवाभाव की चर्चा सात समंदर पार तक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर भूले भटके लोगों को मिलाने की मेले में बड़ी मिशाल पेश की गई है। प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि हमारे जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की मदद की। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए कार्यरत उत्तर प्रदेश के जवानों की ईमानदारी और सेवाभाव की चर्चा अब सात समंदर पार तक पहुंच गई है। विदेशी श्रद्धालु भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यकुशलता की सराहना कर रहे हैं।

केस 1

17 फरवरी को मेले में जयपुर, राजस्थान के पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत अपनी पत्नी, दिनेश राठौर के साथ पहुंचे। उनका पर्स जिसमें दो आईफोन और 69 हजार रुपए नकद, सोने की चेन, दो अंगूठियां व एटीएम कार्ड खो गया। ड्यूटी चेकिंग के दौरान 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज के शिविरपाल अरविन्द कुमार सिंह ने अरैल घाट से इसे खोजा। फिर पर्स में मिले मोबाइल से श्रद्धालु से सम्पर्क किया और उन्हें बुलाकर पर्स सौंप दिया।

केस 2

राजकुमारी यादव निवासी भानसोच, आरंग, रायपुर छत्तीसगढ़ की अचानक तबीयत बिगड़ी। जिन्हें 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा डी दल के आरक्षी प्रशांत कुमार और रवेन्द्र सिंह ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

केस 3

29 जनवरी को रुस की रीता अपने साथियों के साथ संगम स्नान के लिए जा रही थी। रात के समय वह अपने साथियों से बिछड़कर भटक गई और पाल बस्ती मवैया में पहुंच गई। तभी ड्यूटी पर मौजूद 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी ई दल के आरक्षी अमरदीप ने उनके साथियों से मिलाया।

केस 4

15 जनवरी को जर्मनी से आए हुए विदेशी श्रद्धालु रास्ता भटक गए। उन्हें नवावगंज जाना था। डयूटी पर उपस्थित 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा एच दल के आरक्षी राजू सिंह ने उन्हें नवावगंज पहुंचाने में मदद की।

केस 5

15 जनवरी को बंगलुरु से आई महिला श्रद्धालु शोभा को चोट लगने पर 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी एफदल के आरक्षी सुरजीत यादव ने एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई।

केस 6

24 जनवरी को संगम मार्ग पर विवेक भारती को कार चलाते समय मिर्गी का दौरा पड़ा। ड्यूटी पर तैनात 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद जी दल के आरक्षी गुरदीप, कपिल कुमार उन्हें अस्पताल ले गए और उपचार कराया गया। उनके घर वालों को सूचना दी और ठीक होने पर कार के साथ घर भेजा।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025mahakumbh2025
Previous Post

राम मंदिर पर हमले का प्लान फेल, पकड़े गए ISI आतंकी का बड़ा खुलासा

Next Post

मुख्यमंत्री का निर्देश, अंसल ग्रुप के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
CM Yogi

मुख्यमंत्री का निर्देश, अंसल ग्रुप के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

यह भी पढ़ें

Swatantradev

राजनीति का नहीं, जनसेवा करने का समय है कोरोना काल : स्वतंत्रदेव

21/05/2021
Boat Sinking

वाराणसी में बड़ा हादसा, प्रभू घाट पर नाव पलटने से छह लोग डूबे

23/05/2022
Young woman practicing yoga, touching toes

अगर हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान तो करें बस 30 मिनट स्ट्रेचिंग

18/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version