• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर पर हमले का प्लान फेल, पकड़े गए ISI आतंकी का बड़ा खुलासा

Writer D by Writer D
03/03/2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Ram Mandir

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद से गिरफ्तार अब्दुल रहमान ने राम मंदिर (Ram Mandir) उड़ाने की साजिश का खुलासा किया है। जांच एजेंसियों की पूछताछ में अब्दुल ने बताया कि वह दो बार राम मंदिर की रेकी भी कर चुका है। राम मंदिर में फेंकने के लिए उसे दो हैंड ग्रेनेड उपलब्ध कराए गए थे, हालांकि वारदात को अंजाम देने से पहले ही गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ की टीम ने उसे दबोच लिया है। एजेंसियों की पूछताछ में उसने हैंडलर ने अपने किसी गुर्गे के जरिए यह हैंडग्रेनेड उसके पास भिजवाया है।

एजेंसियों ने आरोपी के पास से वह हैंड ग्रेनेड बरामद कर लिया है। एजेंसियों के मुताबिक इस हैंड ग्रेनेड पर किसी भी देश का कंपनी मार्क नहीं है। प्राथमिक पूछताछ के बाद एजेंसियों ने दावा किया है कि अब्दुल रहमान पाकिस्तान में बैठे किसी आतंकी के संपर्क में था। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि वह दिल्ली में जमात में शामिल होने के लिए फैजाबाद से ट्रेन में सवार होकर आया था। यहीं जमात के दौरान ही वह हैंडलर के संपर्क में आया। अब जांच एजेंसियां यह पता करने की कोशिश में हैं कि अब्दुल किसके संपर्क में था।

आरोपी अब्दुल रहमान ने जांच एजेंसियों की पूछताछ में बताया कि उसके पास राम मंदिर (Ram Mandir) पर हमले का सामान तो मिल गया, लेकिन उचित अवसर आने तक उसे फरीदाबाद में ही रहने को बोला गया है। पुलिस को आशंका है कि इस साजिश में अब्दुल के अलावा कुछ और लोग भी हो सकते हैं। पुलिस उन लोगों की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अब्दुल को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए 10 दिन के कस्टडी रिमांड पर लिया है।

उधर, मूल रूप से अयोध्या में मंजनाई गांव के रहने वाले अब्दुल के पिता का कहना है कि उनका बेटा रिक्शा चलाता था। पिछले दिनों वह जमात में शामिल होने दिल्ली गया था, लेकिन अब उसकी गिरफ्तारी की खबर मिली है। कहा कि बेटे की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।

इस बीच अब्दुल की मां ने बेटे को फंसाए जाने का आरोप लगाया। पुलिस एजेंसियों ने अब तक मिले इनपुट के आधार पर दावा किया है कि अब्दुल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में है। इसके अलावा वह कई कट्टरपंथी जमातों से भी जुड़ा है।

Tags: ayodhyacrime newsISI terroristram mandir
Previous Post

महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर-21 में एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

Next Post

महाकुम्भ में 15 देशों, 20 राज्यों के बिछड़ों को यूपी के जवानों ने अपनों से मिलवाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

12/08/2026
Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुम्भ में 15 देशों, 20 राज्यों के बिछड़ों को यूपी के जवानों ने अपनों से मिलवाया

यह भी पढ़ें

tomato launji

पराठों या पूरी के साथ लें चटपटी लौंजी का स्वाद

13/05/2024
Bipasha Basu

बिपाशा बसु ने बताया- बोल्ड सीन शूट करने से पहले कैसा होता है उनका हाल

14/08/2020
uttrakhand cabinet meeting

कैबिनेट बैठक में घसियारी कल्याण योजना समेत सात प्रस्तावों को मिली मंजूरी

25/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version