• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस नए फोर्मूले से हो रहा है कैबिनेट विस्तार, जानिए किसे मिली एंट्री किसका हुआ प्रमोशन

Writer D by Writer D
07/07/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
modi cabinet expansion

modi cabinet expansion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोदी सरकार – 2  के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव किया जा रहा है।  विस्तार से पहले ही रमेश पोखरियाल निशंक, संतोष गंगवार और देबोश्री चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि आज बुधवार शाम को 5 बजे एक लिस्ट जारी होगी और 6 बजे केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव होना है।

माना जा रहा है कि नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। साथ ही अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है उसकी छाप भी कैबिनेट विस्तार में मिल सकती है। इसके अलावा कई नेताओं की कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक खत्म हो गई है। शाम को होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी कर दी गई है। संतोष गंगवार, रमेश पोखरियाल निशंक, सदानंद गौड़ा, देबोश्री चौधरी, थावरचंद गहलोत की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है।

मोदी कैबिनेट विस्तार: शिक्षा मंत्री निशंक के बाद संतोष गंगवार ने भी दिया इस्तीफा

कैबिनेट विस्तार में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के अलावा कुछ मंत्रियों का प्रमोशन भी हो सकता है। अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रुपाला और जी. किशन रेड्डी को कैबिनेट में बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनोवाल, अजय भट्ट, कपिल पाटिल, शांतनु ठाकुर, पशुपति पारस, नारायण राणे, मीनाक्षी लेखी, शोभा करांडलजे, अनुप्रिया पटेल, हिना गावित, अजय मिश्रा पीएम आवास पर उनसे मिलने पहुंचे हैं। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी नेता बीएल संतोष भी पीएम आवास पर मौजूद रहे।

कई दिनों से चल रही थी कैबिनेट विस्तार की हलचल

पिछले कई दिनों से कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल चल रही थी। लगातार कई नाम सामने आ रहे थे, कई नेताओं का दिल्ली भी आना हुआ है। अब आज शाम को सारे सस्पेंस से पर्दा उठने की उम्मीद है। मंत्रिमंडल में कई नए नामों को शामिल किया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि करीब 20 नए मंत्री इस बार मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। साथ ही कई लोगों के मंत्रालय भी बदले जा सकते हैं।

कैबिनेट विस्तार से पहले निशंक ने दिया इस्तीफा, देबोश्री से मांगा इस्तीफा

किनको मिल सकता है मौका?

मोदी कैबिनेट में इस बार कई युवा चेहरों को जगह मिल सकती है। बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र के दिग्गज नेता नारायण राणे के कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें तेज़ हैं। बिहार में बीजेपी के साथ सत्ता साझा करने वाली जदयू भी कैबिनेट का हिस्सा बन सकती है। बिहार से ही पशुपति पारस के भी कैबिनेट में शामिल होने की उम्मीद है।

बदलाव का क्या है फॉर्मूला ?

2022 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसमें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सबसे अहम है। ऐसे में कैबिनेट विस्तार में चुनावी राज्यों पर फोकस किया जा रहा है, इसके अलावा क्षेत्रीय और जातीय समीकरण भी देखे जा रहे हैं। इस बार कई एससी, ओबीसी नेताओं को मौका मिल सकता है, साथ ही युवाओं पर बल दिया जा रहा है।

Tags: "Modi cabinet expansiondelhi newsModi government 2.0National news
Previous Post

मोदी कैबिनेट विस्तार: शिक्षा मंत्री निशंक के बाद संतोष गंगवार ने भी दिया इस्तीफा

Next Post

जब दिलीप कुमार ने लगाई पाकिस्तानी पीएम की क्लास, कहा था- ‘शराफत में रहो’

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

06/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

06/10/2026
Main Slider

EC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, बैरिकेड पर चढ़े सपा नेता; राहुल-प्रियंका-अखिलेश धरने पर

06/10/2026
Main Slider

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘उप्र की प्रगति’ से कराया साक्षात्कार

06/10/2026
Main Slider

सपा के पीडीए का मतलब परिवार, धनबली और अपराधी: प्रकाश पाल

06/10/2026
Next Post
nawaz-dilip-and-atal

जब दिलीप कुमार ने लगाई पाकिस्तानी पीएम की क्लास, कहा था- 'शराफत में रहो'

यह भी पढ़ें

murder

साधू हत्याकांड का बड़ा खुलासा, साधु के कुकर्म से परेशान युवक ने कर दी हत्या

01/07/2021

भाजपा को हराने के लिए पूरा जोर लगाएंगी भारत विरोधी ताकतें

30/04/2024

जेल में भविष्य, 54वीं रैंक के साथ क्रैक किया IIT JAM एग्जाम

24/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version