• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब दिलीप कुमार ने लगाई पाकिस्तानी पीएम की क्लास, कहा था- ‘शराफत में रहो’

Writer D by Writer D
07/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
nawaz-dilip-and-atal

nawaz-dilip-and-atal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंबे समय से बीमार रहने के बाद दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार (7 जुलाई) को निधन हो गया। अभिनेता पिछले कुछ दिनों से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 30 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार के निधन से उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर दिलीप के निधन पर शोक जताया है।

क्या आप जानते हैं अभिनेता दिलीप कुमार और अटल बिहारी वाजपेयी बहुत करीब रहे हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। दोनों एकदूसरे के इतने करीब थे कि अटल जी के लिए दिलीप कुमार ने तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को डांट भी लगा दी थी।

वाकया था कारगिल युद्ध के दौर का। पाक के पूर्व फॉरेन मिनिस्टर खुर्शीद कसूरी की किताब ‘नाइदर अ हॉक नॉर अ डव’ में लिखा है- एक बार जब जंग को खत्म करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ को फोन किया था और उनकी बात एक्टर दिलीप कुमार से करवाई थी। नवाज दिलीप कुमार की आवाज सुनकर चौंक गए थे।

घर पहुंचा दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर, अंतिम विदाई देने पहुंचे सेलेब्स

फोन पर बातचीत के दौरान वाजपेयी ने शरीफ से अपनी लाहौर यात्रा का जिक्र करते हुए उनकी कारगिल युद्ध को लेकर निंदा की थी। इसी के तुरंत बाद अटल जी ने दिलीप कुमार को फोन दे दिया और नवाज शरीफ से बात करने को कहा। दिलीप कुमार ने नवाज शरीफ से कहा, ‘मियां साहब हम आपकी तरफ से ऐसी उम्मीद नहीं करते थे, क्योंकि आपने हमेशा कहा है कि आप भारत और पाकिस्तान के बीच शांति चाहते हैं।’

दिलीप कुमार ने अटल जी के कहने पर नवाज शरीफ से बात की और कहा, ‘मैं एक भारतीय मुसलमान के तौर पर आपको बताना चाहता हूं कि पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति में भारतीय मुस्लिम बहुत असुरक्षित हो जाते हैं और उन्हें अपने घरों से भी बाहर निकलना मुश्किल लगता है। इसलिए हालात को काबू रखने में कुछ कीजिए।’

गौरतलब है कि दिलीप कुमार भी साल 1997 में अटल जी के साथ बस से लाहौर गए थे। इसी साल पाकिस्तान ने दिलीप को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘निशान ए इम्तियाज’ से भी सम्मानित किया था। आज भी पाकिस्तान की आवाम दिलीप कुमार की फैन है। दिलीप कुमार मूलत: पाकिस्तान के पेशावर के रहने वाले हैं।

Tags: alvida dilip kumarrip dilip kumar
Previous Post

इस नए फोर्मूले से हो रहा है कैबिनेट विस्तार, जानिए किसे मिली एंट्री किसका हुआ प्रमोशन

Next Post

सावन से पहले PM मोदी काशी को देंगे सौगात, दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मंच पर मुख्यमंत्री के आने के बाद से पंडाल में गूंजता रहा जय श्री राम व बुलडोजर बाबा का जयघोष

06/06/2026
Maha Kumbh
Main Slider

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में चमका प्रयागराज महाकुंभ 2025, मिलेगा स्वर्ण सम्मान

06/06/2026
CM Yogi
Main Slider

किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: मुख्यमंत्री

06/06/2026
AIBE 21 exam
Main Slider

AIBE 21 परीक्षा 7 जून को, इस बार नियमों में बड़ा बदलाव, जानें जरूरी गाइडलाइंस

06/06/2026
Cockroach Janata Party
Main Slider

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, CJP फाउंडर ने की ये खास अपील

06/06/2026
Next Post

सावन से पहले PM मोदी काशी को देंगे सौगात, दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन

यह भी पढ़ें

पति की दरिंदगी

पति की दरिंदगी, 6 महीने से पत्नी को जंजीरों से बांधकर रखा, बाथरूम तक जाने नहीं दिया

25/08/2020
Ring Roads

यूपी के पांच मंडलों में नए रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव

21/08/2024
औरैया के जिलाधिकारी ने लगवाया कोविड का टीका Corona vaccine

Isreal पहुंची फाइजर कोरोना वायरस वैक्‍सीन की पहली खेप

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version