• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा को बेदखल करने के लिये सेक्यूलर दल एक हों: शिवपाल

Writer D by Writer D
20/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, महोबा, राजनीति
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश की सत्ता से बेदखल करने के लिए समान विचारधारा वाले सभी सेक्युलर दलों को एक साथ आना होगा। वह इसके लिए समाजवादी पार्टी समेत किसी भी दल से समझौता करने को तैयार है।

सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर निकले शिवपाल यादव ने बुधवार को महोबा में पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार अब तक की सबसे विफल सरकार है। सुशासन का इनका दावा हवा हवाई है। मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी ने जनता को त्रस्त करके रख दिया है। रोजी रोजगार खत्म होने से गरीब मजदूरों का निवाला छिन गया है तो काले कानून लाकर किसानों को समाप्त करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। व्यापारी असुरक्षा के माहौल में जी रहे है। बहन बेटियों का सड़कों पर सुरक्षित निकल पाना मुश्किल हो गया है। भाजपा की सरकार ने उत्तर प्रदेश में साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में ऐसा कोई कार्य नही किया जिसे उसकी उपलब्धि कहा जाए। वह पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यो को अपना बताकर उनका लोकार्पण करके झूठी वाहवाही बटोरने में जुटी है।

उन्होने कहा कि भाजपा में बहुरूपिये नेताओं की भरमार है लेकिन जुमलेबाजी से लोगो को भ्रमित करने में अब वह कामयाब नही हो सकेंगे। इनके झूठ और धोखेबाजी को जनता समझ गई है। लोग असलियत को जान गए है। यही वजह है कि सूबे के परेशान आम जनमानस ने अबकी चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का पूरा मन बना लिया है। गैर भाजपाई दलों को भी अब जन भावनाओ को समझ अपनी नीति तय करनी चाहिए।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, नाइट कर्फ्यू किया पूरी तरह से खत्म

श्री यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पिछले दो वर्षों से विपक्षी एकता के प्रयासों में जुटी है। यूपी को भाजपा मुक्त करने के लिए वह समाजवादी पार्टी ही नही बल्कि असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम से भी समझौता करेंगे। शिवपाल ने कहा कि मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि से शुरू होकर राम जन्म भूमि अयोध्या में सम्पन्न होने वाली प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन यात्रा भी इसी कड़ी का हिस्सा है। जिसमे समान विचारधारा के लोगो को एकजुट करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के टिकट पर महोबा विधान सभा सीट से छत्रपाल यादव को चुनाव लड़ाए जाने की भी घोषणा की। इसके पहले यहां प्रसपा की जिला इकाई द्वारा शिवपाल यादव का रोड शो कराया गया। जिसमें वह गाजे बाजे के साथ बग्घी पर सवार होकर शहर की मुख्य सड़कों पर घूमे।

Tags: mahoba newsshivpal yadavup news
Previous Post

Huawei ने लॉंच किया Enjoy 20e, जानिए इसकी कीमत और धांसू फीचर्स

Next Post

बदलने वाला है Facebook का नाम, जानिए मार्क जुकरबर्ग का प्लान

Writer D

Writer D

Related Posts

100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
CM Yogi
Main Slider

युवाओं पर किसी तरह का लांछन लगाना उचित नहीं: मुख्यमंत्री योगी

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
CM Yogi performs Rudrabhishek
उत्तर प्रदेश

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना

11/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
Next Post
Facebook

बदलने वाला है Facebook का नाम, जानिए मार्क जुकरबर्ग का प्लान

यह भी पढ़ें

atul rai

BSP  सांसद अतुल राय को राहत, रेप का आरोप लगाने वाली युवती भगोड़ा घोषित

03/08/2021
UP Police SI Exam

दबंगों ने किया पुलिस टीम पर पथराव, दरोगा समेत दो घायल

30/03/2021
Road Accident

तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेम्पो को मारी टक्कर, तीन की मौत

26/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version