• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक की पत्नी के बाद बहन भी फरार घोषित, STF कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

Writer D by Writer D
09/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) मुख्य आरोपी है। अतीक गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। यूपी पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े दो बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। वहीं, अन्य घटना को अंजाम देने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी तेज है। इस बीच, यूपी पुलिस ने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की बहन आयशा नूरी और उसकी दो बेटियों को फरार घोषित कर दिया है। वहीं, अतीक की पत्नी शाइस्ता पहले से ही फरार है।

जानकारी के मुताबिक, आयशा के पति अखलाक को पुलिस पहले ही उमेश पाल हत्याकांड में मेरठ से अरेस्ट कर चुकी है। आरोप है कि अतीक का बेटा असद और शूटर गुड्डू उमेश की हत्या करने के बाद आयशा के घर मेरठ पहुंचे थे। माफिया अतीक अपने बेटे असद की शादी आयशा की बेटी उंजिला से करना चाहता था।

सूत्रों के मुताबिक, यूपी पुलिस आयशा (Aisha Noori) और उसकी दोनों बेटियों पर इनाम का भी ऐलान कर सकती है। इन पर उमेश के हत्यारों को बचाने और सबूत मिटाने का आरोप हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर भी इनाम की राशि बढ़ा दी है। अब शाइस्ता की खबर देने वाले शख्स को यूपी पुलिस बतौर इनाम 50 हजार रुपये देगी।

पुलिस के मुताबिक, अतीक (Atiq Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) ने उमेश के हत्यारों की काफी मदद की थी। उसने शूटरों को भागने में मदद की थी। वहीं, उमेश पाल हत्याकांड में आरोपियों के नाम में अशरफ का नाम भी शामिल है। वह अभी जेल में बंद है। बताया जाता है कि अतीक और अशरफ ने जेल से पूरे वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी।

24 फरवरी को उमेश पाल की कर दी गई थी हत्या

प्रयागराज में बीते 24 फरवरी को उमेश और उसके दो सिक्योरिटी गार्ड की अतीक के गुर्गों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस कांड का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें बदमाश उमेश पर फायरिंग करते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में उमेश पाल के अपहरण केस में अतीक और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज के कोर्ट लाया गया था। कोर्ट ने अतीक को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

Tags: aaisha nuriAtiq Ahmedcrime newsPrayagraj Newsumesh pal murder case
Previous Post

चिंता न करें, पात्रों को जरूर मिलेगा लाभ: सीएम योगी

Next Post

अशरफ के गुर्गे को रिश्वत लेकर छोड़ने वाले पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, दरोगा सहित 4 निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi issues directives for regular inspection of school vehicles.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, परिवहन विभाग करेगा नियमित जांच

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण तो श्वेता ने अर्जित किया सम्मान

08/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

08/08/2026
Kanwar
उत्तर प्रदेश

अग्नि-5 थीम की कांवड़ बनी सावन यात्रा का आकर्षण

08/08/2026
Cycle rally organized under the ‘Nasha Mukt Bharat Abhiyan’
उत्तर प्रदेश

जन भवन से निकली साइकिल रैली, कार्मिकों ने दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

08/08/2026
Next Post
Ashraf

अशरफ के गुर्गे को रिश्वत लेकर छोड़ने वाले पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, दरोगा सहित 4 निलंबित

यह भी पढ़ें

Ramayana

रामायण से मिलती है जीवन जीने की सीख

08/03/2025
Paneer Curry

रक्षाबंधन पर बनाएं जायकेदार ढाबा स्टाइल पनीर सब्जी

08/08/2025
flowers

दिन के अनुसार साथ में रखें ये फूल, कदम चूमेंगी सफलता

07/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version