• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अशरफ के गुर्गे को रिश्वत लेकर छोड़ने वाले पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, दरोगा सहित 4 निलंबित

Writer D by Writer D
09/04/2023
in उत्तर प्रदेश, बरेली
0
Ashraf

Ashraf

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद के भाई अशरफ (Ashraf) पर भी उमेश पाल की हत्या (Umesh Pal Murder Case) कराने की साजिश का आरोप है। इस पूरे हत्याकांड की साजिश बरेली की जिला जेल में बंद अशरफ ने शूटरों को बुलाकर रची थी। बरेली से वापस जाने के बाद शूटरों ने प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। तभी से लगातार बाहूबली अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ (Ashraf) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बता दें बरेली जिला जेल में बंद अशरफ को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में जिला जेल के दो बंदी रक्षक समेत 8 लोगों को भी जेल भेज दिया गया है और 5 लोगों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

खास बात यह है कि बरेली जिला जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला पर भी कार्रवाई हुई है और उनको निलंबित कर दिया गया है। इसी बीच अशरफ का साला सद्दाम का करीबी गुर्गा फरहद जोकि सद्दाम के कहने पर जेल में बंद है अशरफ के लिए खाने पीने का सामान पहुंचता था और सद्दाम के साथ प्रॉपर्टी का काम भी किया करता था और सद्दाम के खाते में पैसों का लेनदेन भी किया करता था। पूरे मामले में जब शिकंजा कसा गया तो थाना इज्जत नगर की पुलिस ने अरशद को गिफ्तार किया, लेकिन अशरफ के गुर्गे को 25 हजार रुपए लेकर थाना इज्जतनगर के पुलिसकर्मियों ने छोड़ा दिया। जांच में दरोगा सचिन शर्मा सिपाही अनिल पाल, शुभम कुमार और अंकित कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया और विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

25 हजार लेकर पुलिसकर्मियों ने फरहद को छोड़ा

दरअसल बरेली में उमेश पाल की हत्या कराने का आरोपी और बाहुबली अतीक अहमद का भाई अशरफ जिला जेल में 2 साल से बंद है। अशरफ के साले सद्दाम पर भी अशरफ से गैरकानूनी तरीके से मिलने और अशरफ की जेल में मदद कराने के मामले में मुकदमा दर्ज है। सद्दाम को पकड़ने के लिए बरेली की एसटीएफ और एसआईटी की टीम जमकर दबिश दें रही हैं, लेकिन सद्दाम अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है। वहीं इज्जत नगर क्षेत्र के प्रतापपुर जीवन सराय का रहने वाला और सद्दाम क करीबी फरहद को थाना इज्जत नगर के दरोगा सचिन शर्मा और सिपाही अंकित कुमार ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था, लेकिन 25 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ दिया। इतना ही नहीं दरोगा और सिपाही ने यह भी गारंटी दी कि अब उसे कोई भी पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी।

मगर कुछ ही दिन एसओजी ने फरहद को पकड़ लिया। जिसके बाद पूछताछ में आरोपी ने इज्जत नगर पुलिस के दरोगा और सिपाही की पूरी पोल खोल दी। उसने बताया कि दरोगा और सिपाही ने मेरे से 25 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया और उन्होंने गारंटी भी ली कि अब आपको कोई गिरफ्तार नहीं करेगा। जिसके बाद हुई जांच में सिपाही और दरोगा दोषी पाए गए। सिपाही और दरोगा की कार्रवाई के लिए एसपी सिटी ने बरेली के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को मामले की रिपोर्ट भेज दी है एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दरोगा सचिन शर्मा, सिपाही अनिल पाल, शुभम कुमार और अंकित को निलंबित कर दिया है साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

खाते में जमा पैसा रंगदारी का तो नहीं!

अशरफ (Ashraf) के साले सद्दाम के खाते में फरहद ने 12 लाख रुपए जमाए कराए थे और इस मामले में एसआईटी ने जांच की तो पता चला कि जमीन की खरीद के लिए यह पैसे जमा कराए गए थे, हालांकि एसआईटी अभी जांच कर रही है कि कहीं यह रंगदारी का तो पैसा नहीं था। इसी वजह से फरहद को गिफ्तार किया था। भाई इस पूरे मामले में बरेली के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 25 हजार की रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ने के मामले में एक दरोगा समेत कुछ सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है और विभाग की जांच के आदेश दिए हैं।

Tags: Ashrafbareilley newscrime newsPrayagraj Shotoutumesh pal murder caseup news
Previous Post

अतीक की पत्नी के बाद बहन भी फरार घोषित, STF कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

Next Post

‘मेरी बेबी, मेरा बोम्मा, ईस्टर की बधाई’,  सुकेश ने जैकलीन को लिखा लेटर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

कैबिनेट फैसले: औद्योगिक प्राधिकरणों में भवन मानचित्र मंजूरी होगी आसान

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

किसानों से 2.85 लाख मीट्रिक टन मोटा अनाज खरीदेगी योगी सरकार

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ स्थित नौसेना शौर्य संग्रहालय का होगा विस्तार, 6.8 एकड़ में होगा वाटर बॉडी का विकास

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट का फैसला: 18 शहरों में चलेंगी 1,725 एसी इलेक्ट्रिक बसें

09/10/2026
Next Post
Jacqueline Fernandes

'मेरी बेबी, मेरा बोम्मा, ईस्टर की बधाई',  सुकेश ने जैकलीन को लिखा लेटर

यह भी पढ़ें

putrda ekadashi

इस मनाई जाएगी सावन की पुत्रदा एकादशी, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजन

04/08/2022

श्रीहरिकोटा ISRO ने लांच किया कम्युनिकेशन सैटलाइट, PSLV-C50 का सफल प्रक्षेपण

17/12/2020

सीएम पुष्कर ने महिला स्वयं सहायता समूहों की कार्यशाला को किया सम्बोधित

29/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version