• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, हरे निशान पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

Writer D by Writer D
22/03/2024
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज पहले एक घंटे के कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। शुरू में बिकवाली का दबाव बनता नजर आया, लेकिन पहले आधे घंटे बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक काफी हद तक रिकवरी करने में सफल रहे। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत और निफ्टी 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से बीपीसीएल, अपोलो हॉस्पिटल, सन फार्मास्युटिकल्स, सिप्ला और आईटीसी के शेयर 2.08 प्रतिशत से लेकर 1.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजी, विप्रो, एलटी माइंडट्री, इंफोसिस और टीसीएस के शेयर 4.21 प्रतिशत से लेकर 1.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market)  में 2,117 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,462 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 655 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 19 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 11 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान में और 22 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 409.53 अंक टूट कर 72,231.66 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक गिर कर 72,172.09 अंक तक पहुंच गया। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार में ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण ये सूचकांक तेजी से रिकवर करने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 42.99 अंक की बढ़त के साथ 72,684.18 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 79.75 अंक की कमजोरी के साथ 21,932.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण ये सूचकांक लुढक कर 21,883.30 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से इस सूचकांक की चाल भी सुधरती नजर आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 20.35 अंक की बढ़त के साथ 22,032.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 539.50 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ 72,641.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 172.85 अंक यानी 0.79 प्रतिशत उछल कर 22,011.95 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

सीएम योगी ने बिहार राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी

Next Post

अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली अपनी अर्जी, गिरफ्तारी के खिलाफ दी थी याचिका

Writer D

Writer D

Related Posts

LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Share Market
Business

बिकवाली पर भारी पड़ी लिवाली, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली कमान

23/06/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी लगाई ऊँची छलांग

22/06/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा लुढ़का

19/06/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 83 अंक चढ़ा

18/06/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली अपनी अर्जी, गिरफ्तारी के खिलाफ दी थी याचिका

यह भी पढ़ें

CM Yogi

कांग्रेस ने देश को मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटा : योगी

15/05/2024
If JEE NEET exam postponed parents may suffer big loss

JEE-NEET परीक्षा टली तो,पेरेंट्स को हो सकता है बड़ा नुकसान

24/08/2020
Lord Balabhadra

जगन्नाथ यात्रा के दौरान रथ से गिरे भगवान बलभद्र, 8 सेवायत घायल

09/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version