• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार में कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Writer D by Writer D
27/06/2026
in शिक्षा
0
Recruitment for the post of Company Commander in Bihar

Recruitment for the post of Company Commander in Bihar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने होम गार्ड श्रेणी के अंतर्गत कंपनी कमांडर (Company Commander) के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होकर 30 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य रखी गई है। चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। भर्ती प्रक्रिया में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी, इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी पूरी रणनीति के साथ करनी होगी।

30 जून से शुरू होंगे आवेदन

कंपनी कमांडर (Company Commander) के 65 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और आयु की गिनती 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

एज लिमिट और एलिजिबिलिटी

सभी वर्गों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवार अधिकतम 37 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग की महिलाएं, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों को अधिकतम 42 वर्ष तक आवेदन की अनुमति मिलेगी।

तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 100 प्रश्न 200 अंकों के होंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य हिन्दी और जनरल नॉलेज के दो प्रश्नपत्र शामिल रहेंगे। सामान्य हिन्दी में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा, लेकिन इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। प्रिलिम्स और मुख्य दोनों परीक्षाओं में प्रत्येक गलत आंसर पर 0.2 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

फिजिकल एग्जामिनेशन भी होगी जरूरी

मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में और महिलाओं को 1 किलोमीटर दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक की परीक्षा भी देनी होगी। फाइनल मेरिट लिस्ट केवल मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Tags: government newsjob alertjob newssarkari naukri
Previous Post

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

Next Post

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 5,123 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

12/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Next Post
CM Yogi

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

यह भी पढ़ें

‘मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता’, चंद्रशेखर आजाद ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप

16/09/2026

‘टीवी नहीं तो बीवी नहीं’, डिश रिचार्ज न होने पर पत्नी चली गई मायके

03/07/2022
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री ने 70 लाख से अधिक किसानों को 700 करोड़ से अधिक की राशि का किया सीधा हस्तान्तरण

13/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version