• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी, बदरीनाथ हाईवे मार्ग बंद

Desk by Desk
25/07/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून. देहरादून सहित राज्यभर में रविवार को हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया। अगले 72 घंटे तक राज्य में जमकर मेघ बरसेंगे। मौसम विभाग ने राज्य में 26 और 27 जुलाई के लिए पांच जिलों में रेड अलर्ट को लेकर चेतावनी जारी की है।

इसके साथ ही 29 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ और गोविंदघाट के बीच बल्दौड़ा में मार्ग बाधित है। जिसे बीआरओ की ओर से खोलने का कार्य जारी है। रविवार सुबह से ही राजधानी देहरादून में रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल उमड़ रहे हैं। बादलों के ओट में सूर्यदेव निकल नहीं पाए। बारिश से तामपान में गिरावट के साथ मौसम ठंडक हो गई और मौसम सुहाना हो गया है। देहरादून के आलवा मसूरी,चकराता और चमोली, कोटद्वार सहित कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है।

राज कुंद्रा पर कसा क्राइम ब्रांच का शिकंजा, चार कर्मचारी देंगे गवाही

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में पांच जनपद देहरादून,बागेश्वर,पौड़ी, पिथौरागढ़,नैनीताल में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तीव्र बौछारे पड़ने के आसार हैं। आज का देहरादून में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है।

शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ और गोविंदघाट के बीच बल्दौड़ा में चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आने से मार्ग बंद हो गया है। फूलों की घाटी, बदरीनाथ व आसपास के गांवों की आवाजाही ठप पड़ गई है। बीआरओ की ओर से हाईवे खोलने का काम शुरू कर दिया गया है।

कुलगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में की घेराबंदी

मौसम विभाग की ओर से पूरे राज्य में जिला प्रशासन,आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क किया गया है। संवेदनशील जगहों में मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं राजमार्ग अवरुद्ध होने, नदी नालों में अतिप्रवाह,मैदानी क्षेत्र में जलभराव होने का अंदेशा जताया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश के देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़,नैनीताल, बागेश्वर सहित पांच जिलों में 26 और 27 जुलाई को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश तेज बौछार पड़ने की संभावना है। राज्य में अगले 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट को लेकर चेतावनी दी गई है। आने वाले दिनों में भी भारी से भारी बारिश का अनुमान है।

Tags: DehradunfloodFlood havocmeteorological departmentmonsoonrainrain havocRain in uttarakhandrainy seasonweatherउत्तराखंड में बारिशदेहरादूनबाढ़बाढ़ का कहरबारिशबारिश का कहरबारिश का मौसममानसूनमौसममौसम विभाग
Previous Post

राज कुंद्रा पर कसा क्राइम ब्रांच का शिकंजा, चार कर्मचारी देंगे गवाही

Next Post

अयोध्या पहुंचे CM योगी, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज का करेंगे निरीक्षण

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
Main Slider

बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी बीमारू : मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Next Post
CM Yogi reaches Ayodhya

अयोध्या पहुंचे CM योगी, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज का करेंगे निरीक्षण

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ना भाजपा का एजेंडा : अखिलेश

31/03/2021

प्रधानमंत्री की कठपुतली बनकर रह गई है ED: संजय सिंह

02/09/2024
PM Modi

यूपी अब निवेश और प्रगति का नया केंद्र है: पीएम मोदी

25/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version