• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाल किला हिंसा: दो और आरोपी गिरफ्तार, देश छोड़कर भागने की फिराक में थे

Writer D by Writer D
10/03/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
red fort violence

red fort violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मनिंदरजीत सिंह डच नागरिक है, जो देश छोड़कर जाने की फिराक में था। उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही दबोच लिया गया है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों में पर फर्सा से हमला करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी मनिंदरजीत सिंह (डच नागरिक और ब्रिटेन में बसे) को आईजीआई हवाई अड्डे पर जाली दस्तावेजों पर भारत से भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया। मनिंदरजीत सिंह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ था और वह पहले से दो आपराधिक मामलों में वांछित था।

Two persons — Maninderjit Singh (a Dutch national settled in Birmingham, UK) (in pic 1) & Khempreet Singh ( in pic 2) — have been arrested in connection with the Jan 26 Red Fort violence case: Delhi Police Crime Branch

(Photo source — Crime Branch) pic.twitter.com/kawXEygA11

— ANI (@ANI) March 10, 2021

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनिंदरजीत सिंह लाल किला हिंसा मामले में शामिल था। वह भाला लेकर लाल किला पहुंचा था और लोगों को भड़का रहा था। मनिंदरजीत की तलाश में दिल्ली पुलिस ने पंजाब के कई जगहों पर छापेमारी की थी, लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया था। मुखबिर की सूचना पर उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को मिली सजा-ए-मौत

दिल्ली पुलिस का कहना है कि मनिंदरजीत सिंह आदतन अपराधी है, पहले भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। आरोपी मनिंदरजीत सिंह के पिता एक डच (नीदरलैंड) नेशनल हैं। उनका जन्म भारत में हुआ था, लेकिन वह नीदरलैंड चले गए थे, यही वजह है कि मनिंदरजीत सिंह को भी डच नागरिकता मिली हुई है। वह अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में रहता था।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी खेमप्रीत को गिरफ्तार किया है. उस पर लाल किला हिंसा में शामिल होने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि हमारे पास सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें खेमप्रीत हाथ में फर्सा लेकर लाल किले के अंदर घुस रहा है और वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहा है।

ये मैं हूं, ये मेरी सरकार है और MP से भूमाफिया भाग रहे हैं : शिवराज

खेमप्रीत की गिरफ्तारी के लिए भी दिल्ली पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह फरार हो जा रहा था। इस बीच पुलिस को खबर मिली थी कि खेमप्रीत खयाला में छिपा हुआ था। इसके बाद घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में शामिल हुआ था और कई बैरिकेड्स तोड़े थे।

Tags: crime newsdelhi newsNational newsRed Fort violence
Previous Post

एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को मिली सजा-ए-मौत

Next Post

तीरथ सिंह बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, शाम को ले सकते है शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
Tirath Singh

तीरथ सिंह बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, शाम को ले सकते है शपथ

यह भी पढ़ें

murder

रंजिश के चलते युवक की हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

08/10/2021
Amethi Road Accident

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एंबुलेंस और पिकअप में भीषण टक्कर, पांच की मौत

15/06/2025
narendra modi

हमें लोकल प्रोडक्ट्स के लिए और ज्यादा वोकल होना है-मोदी, पीएम ने नीतीश कुमार की सराहना की

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version