• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार में यूपी में आई अपराधों में कमी, NCRB रिपोर्ट ने जारी किए आंकड़े

Writer D by Writer D
30/08/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दल राज्य की योगी सरकार (Yogi Government) पर लगातार सवाल उठाते हैं, लेकिन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट के आंकड़े इसके विपरीत हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में 2019 के मुकाबले 2021 में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में क्रमशः 6.2 प्रतिशत और 11.11 प्रतिशत की कमी आई है।

एनसीआरबी ने साल 2021 में देश में हुए अपराध का आंकड़ा जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में महिला और बाल अपराधों में कमी आई है। साल 2019 में प्रदेश में बच्चों के खिलाफ 18,943 मामले सामने आये थे जो 2021 में घटकर 16,838 हो गए हैं। बाल अपराधों में 11.11 फीसदी कमी आई है।

महिलाओं को लेकर अगर बात की जाये तो 2019 की तुलना में 2021 में महिला अपराधों में 6.2 फीसदी की कमी देखने को मिली है। वर्ष 2019 में महिलाओं के खिलाफ 59,853 मामले दर्ज हुए थे, जो घटकर साल 2021 में 56,083 हो गए हैं। साइबर अपराध के मामलों में भी 22.6 फीसदी की कमी आई है। वर्ष 2021 में साइबर क्राइम के 8,829 मामले सामने आए, जबकि दो साल पहले यानी 2019 में 11,416 मामले दर्ज किए गए थे।

इतना ही नहीं प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर गौर करें तो साल 2021 में पूरे देश में सांप्रदायिक हिंसा की 378 घटनाएं दर्ज हुईं। उत्तर प्रदेश में सिर्फ एक ही मामला दर्ज हुआ, जबकि महाराष्ट्र में 100, झारखंड में 77 और हरियाणा में 40 घटनाएं हुईं। आंकड़े यह भी बताते है कि 2019 और 2020 में एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ।

एनसीआरबी की रिपोर्ट के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज है। योगी आदित्यनाथ (Yogi Government) की सख्त प्रशासक छवि के कारण प्रदेश की जनता अपने आपकों को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े तो अभी आए हैं, लेकिन जनता ने 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था पर मुहर लगा दी थी।

भूपेन्द्र चौधरी ने मंत्री पद से दिया रिजाइन, सीएम योगी को सौंपा इस्तीफा

एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश में पुलिस अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभा रही है। यही वजह है कि एनसीआरबी के आंकड़े भी इसकी तस्दीक करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। किसी भी कीमत पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

Tags: crime rate in upLucknow NewsNCRB reportYogi Government
Previous Post

भूपेन्द्र चौधरी ने मंत्री पद से दिया रिजाइन, सीएम योगी को सौंपा इस्तीफा

Next Post

‘आपकी कथनी और करनी में फर्क’, शराब नीति पर अन्ना हजारे ने केजरीवाल को लगाई फटकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Anna Hazare

'आपकी कथनी और करनी में फर्क', शराब नीति पर अन्ना हजारे ने केजरीवाल को लगाई फटकार

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Terrorists

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिया को किया ढेर

06/09/2023

अनियंत्रित स्कूल बस पलटी, पांच बच्चे घायल

08/04/2022
CM Yogi

योगी सरकार अपराध के बदलते तरीकों पर पांच नई लैब्स से लगाएगी ब्रेक

19/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version