• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार के सख्त निर्देश पर प्रशासनिक अमला सक्रिय, लंपी वायरस के संक्रमण में आई कमी

Writer D by Writer D
21/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Lumpy Virus

Lumpy Virus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की तरफ से पशुओं में लंपी वायरस (Lumpy Virus)  को रोकने के लिए दिए गए सख्त निर्देश के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ है । जिसके बाद उठाए गए कदमों से बीमारी के संक्रमण में भारी कमी आई है । प्रदेश के जिन जिलों में इस वायरस का संक्रमण तेजी से हुआ था उसमे प्रयागराज जनपद भी शामिल है । प्रयागराज में इस वायरस के संक्रमण में भारी कमी आई है । इधर प्रशासन की तरफ से गोवंश के टीकाकरण का अभियान भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।

जिले में पहुंची 4 लाख 72 हजार लंपी वैक्सीन की डोज

योगी सरकार द्वारा सूबे में पशुओं में फैले लंपी के संक्रमण (Lumpy Virus) को रोकने के लिए दिए गए निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमला एक्शन मोड में आ चुका है । प्रयागराज में इसके प्रसार को रोकने के लिए पशुपालन विभाग पूरी तरह मिशन मोड में काम कर रहा है । प्रयागराज के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार के मुताबिक जिले में सरकार की तरफ से अब तक चार लाख 72 हजार लंपी की वैक्सीन पहुंच चुकी है । जनपद में 1 लाख 76 हजार गोवंश को लंपी का टीका भी लगाया जा चुका है । हालात पूरी तरह सामान्य हो रहे हैं ।

गौरतलब है कि प्रयागराज में 5 लाख 60 हजार 567 गोवंश मौजूद हैं । जिले के 160 गांव में इस वायरस (Lumpy Virus)  का संक्रमण हुआ था जिसे तेजी से कम किया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि वर्तमान में जिले में केवल 158 गोवंश में लंपी का संक्रमण है । अभी तक केवल 6 गोवंश की इस वायरस के संक्रमण से मृत्यु हुई है ।

टीकाकरण के लिए बनाई गई पशुपालन विभाग ने बनाई 80 टीमें

जिले में लंपी वायरस (Lumpy Virus)  का संक्रमण रोकने के लिए वैक्सीनेशन का अभियान तेजी से चल रहा है। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी बताते हैं कि जनपद में इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद इसके वैक्सीनेशन के लिए 80 टीमें बनाई गई हैं ।

पशुपालकों की समृद्धि में संजीवनी बनेगी ‘नंदिनी’

लगातार ब्लॉक स्तर पर भी विभाग के कर्मचारी शिविर लगाकर पशुओं का वैक्सीनेशन कर रहे हैं । पशुपालन विभाग की तरफ से लगातार पशुपालकों को इस बीमारी के लक्षण और इसके बचाव को लेकर जागरूक करने के लिए 25 टीम भी सक्रिय है जो गांव-गांव जाकर लोगों को उसकी जानकारी दे रही हैं ।

पशुओं के अंतर्जनपदीय परिवहन पर लगी है रोक

लंपी वायरस (Lumpy Virus)  के संक्रमण को प्रभावी रूप से कम करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से जनपद में बाहर से पशुओं के आने और जनपद से पशुओं के बाहर जाने पर सख्ती बरती जा रही है । अंतर्जनपदीय परिवहन पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है । वायरस से संक्रमित पशुओं को अन्य पशुओं से पूरी तरह अलग कर दिया गया है ताकि इसका संक्रमण आगे न बढ़ने पाए। जनपद के सभी 126 गोआश्रय स्थलों में सघन टीकाकरण अभियान चलाकर सभी मवेशियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है ।

Tags: lumpy vaccinationlumpy viruslumpy virus cases in upvaccine for lumpy skin
Previous Post

पशुपालकों की समृद्धि में संजीवनी बनेगी ‘नंदिनी’

Next Post

यूपी ट्रेड शो में आए एग्जिबिटर्स बोले, योगी जैसा कोई नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Fake Medicines
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का नकली दवाओं के सिंडिकेट पर एक और बड़ा प्रहार

30/07/2026
Next Post
International Trade Show

यूपी ट्रेड शो में आए एग्जिबिटर्स बोले, योगी जैसा कोई नहीं

यह भी पढ़ें

Arrested

तीन मोबाइल फोन लुटेरे गिरफ्तार

13/07/2023
incense

धूप जलाए बिना पूजा मानी जाती है अधूरी, जानिए इसका महत्व

30/11/2021
Corona

देश में कोरोना के 3.46 लाख से ज्यादा नए मामले, 2767 लोगों की मौत

25/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version